विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

नीना गुप्ता ने लॉकडाउन में इस वजह से पति विवेक से बात करने के लिए सीखी Sign Language, वीडियो शेयर कर कहा...

वीडियो के कैप्शन में नीना (Neena Gupta) ने लिखा, ''बेस्ट पार्ट यह है कि वीडियो को पति ही शूट कर रहे थे. विवेक वीडियो शूट करने के लिए शुक्रिया''.

नीना गुप्ता ने लॉकडाउन में इस वजह से पति विवेक से बात करने के लिए सीखी Sign Language, वीडियो शेयर कर कहा...
नीना (Neena Gupta) ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके पति विवेक मेहरा ने रिकॉर्ड किया है. इस वीडियो में वह मोबाइक फोन के एडिक्शन के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वह वीडियो में साइन में बात करने वाली भाषा का भी इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही हैं. दरअसल, नीना ने फैन्स को बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान इशारों में बात करने वाली भाषा सीखी है क्योंकि उनके पति हमेशा फोन में व्यस्त रहते थे. 

वीडियो के कैप्शन में नीना ने लिखा, ''बेस्ट पार्ट यह है कि वीडियो को पति ही शूट कर रहे थे. विवेक वीडियो शूट करने के लिए शुक्रिया''. वीडियो में नीना ने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान मैंने नई चीज सीखी है. मैंने इशारों में बात करने वाली भाषा सीखी है. मेरे पति हमेशा फोन में लगे रहते थे. 90 % वह फोन में ही बिजी रहते थे. इसके बाद उन्होंने फैन्स को दिखाया कि जब भी उनके पति फोन पर बिजी होते थे तो वह इशारों में उनसे कैसे बात करती थीं. उन्होंने इशारों के जरिए बताया कि खाना खाने, सोने और वॉक पर जाने के लिए वह अपने पति से कैसे बात करती हैं.'' 

नीना के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, ''बहुत मजेदार लेकिन आज के वक्त का सच. शुक्रिया कि आपने यह वीडियो शेयर किया''. वहीं एक अन्य ने लिखा, ''अंदाजा लगाएं कि बहुत सी महिलाएं इसी तरह से अपने पति से बात करती होंगी क्योंकि वो ज्यादातर फोन पर ही रहते हैं''. 

गौरतलब है कि नीनी गुप्ता लॉकडाउन होने से कुछ वक्त पहले छुट्टियां बिताने के लिए अपने पति के साथ मुक्तेश्वर गई थीं और इसके बाद से वह यहीं रह रही हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Sign Language, Neena Gupta In Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com