विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

इंटरनेट पर धमाल मचा रही है नीना गुप्ता की ये 'फ्रॉक का शॉक' वाली Pic

ऐसा पहली बार नहीं है जब नीना गुप्ता ने ऐसा मज़ेदार कैप्शन दिया हो. इससे पहले उन्होंने पीले सूट और लाल स्वेटर पहने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'लल्लू लेकिन स्वैग'. 

इंटरनेट पर धमाल मचा रही है नीना गुप्ता की ये 'फ्रॉक का शॉक' वाली Pic
Neena Gupta
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा 'Frock ka Shock'. इस तस्वीर को अभी तक 30 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कई फैन्स उनकी इस तस्वीर को देख कमेंट भी कर रहे हैं. किसी ने लिखा 'मैं भी चाहती हूं मेरी मां भी ऐसे ही ड्रेस-अप हो', तो किसी ने कमेंट किया 'टोटली रॉक मैम'. नीना गुप्ता ने इस तस्वीर को क्लिक करने वाले का क्रेडिट देते हुए लिखा गजराव राव.


ऐसा पहली बार नहीं है जब नीना गुप्ता ने ऐसा मज़ेदार कैप्शन दिया हो. इससे पहले उन्होंने पीले सूट और लाल स्वेटर पहने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'लल्लू लेकिन स्वैग'. 

नीना गुप्ता की एक और वीडियो और उसका शानदार कैप्शन, 'पंख होते तो उड़ आती रे'.

बता दें, ये फ्रॉक का शॉक वाली तस्वीर उनकी जल्द आने वाली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के लास्ट शूट की है. एक्टर गजराज राव ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस लास्ट स्केड्युल की तस्वीर डाली है. 

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) 21 फरवरी 2020 को सिनेमा घरों में आने वाली है. यह फिल्म 2016 की हिट शुभ मंगल सावधान का सीक्वल है. यह फिल्म गे लव स्टोरी (Gay Love Story) पर आधारित है. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इस फिल्म में पहली बार गे किरदार निभाएंगे, जितेंद्र कुमार फिल्म में आयुष्मान के लव इंटरेस्ट का रोल निभाते नजर आएंगे. 

फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'  में आयुष्मान खुराना, जितेंद्र, नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ ही सुनीता राजवार, मानवी गागरू, पंखुडी अवस्थी, नीरज सिंह, मनु ऋषि चड्ढा भी नज़र आने वाले हैं.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubh Mangal Zyada Saavdhan, Neena Gupta, Ayushmann Khurrana, Frock Ka Shock
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com