विज्ञापन

Navratri 2026 Diet Tips: पहली बार रखने जा रहे हैं नवरात्रि का व्रत, तो जान लें इस दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट

Navratri 2026 Diet Tips: अगर आप भी नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं और इस दौरान खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें कैसी रखें अपनी डाइट.

Navratri 2026 Diet Tips: पहली बार रखने जा रहे हैं नवरात्रि का व्रत, तो जान लें इस दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट
Navratri 2026 Diet Tips: नवरात्रि व्रत में कैसी रखें अपनी डाइट.

Navratri 2026 Diet Tips: नवरात्रि पर्व को हिन्दू धर्म में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है. नवरात्रि में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है. मां आदिशक्ति की नौ दिन नौ अलग-अलग रूपों की पूजा भक्ति-भाव से की जाती है. बहुत से भक्त पूरे नौ दिन माता की उपासना और उपवास रखते हैं. अगर आप भी पूरे नौ दिन का व्रत कर रहे हैं, तो अपनी सेहत का भी ख्याल रखें. तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कैसी रखें अपनी डाइट.

Latest and Breaking News on NDTV

व्रत के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट- (Vrat Mein Kaisi Honi Chahiye Diet)

1. दिन की शरूआत-

नवरात्रि व्रत के दौरान अपने दिन की शुरूआत आप हेल्दी चीजों के साथ करें. 

क्या खाएं-दिन की शुरूआत कुछ खजूर और ग्रीन टी के साथ कर सकते हैं. ये पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकते हैं.

2. ब्रेकफास्ट-

नवरात्रि व्रत के दौरान आप ब्रेकफास्ट को बिल्कुल भी स्किप न करें. 

क्या खाएं- ब्रेकफास्ट में आप फल और सूखे मेवे का सेवन कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. लंच-

नवरात्रि व्रत के दौरान दोपहर का खाना आपको सेहतमंद रखने में मददगार है. 

क्या खाएं- लंच में आप नारियल पानी, जूस और खीर का सेवन कर सकते हैं. साबूदाना खिचड़ी, लौकी की सब्जी और कुट्टू के आटे की पूरी का सेवन कर सकते हैं.

4. मिड आफ्टरनून-

दोपहर और शाम के बीच में व्रत के दौरान कुछ हल्का-फुल्का खा सकते हैं.  

क्या खाएं- फल और दही का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी. 

5. शाम के नाश्ते में-

शाम के नाश्ते में नवरात्रि व्रत के दौरान आप आलू से बने स्नैक या आलू चाट या रोस्टेड मखाने खा सकते हैं. 

6. रात के समय-

नवरात्रि व्रत में कुछ लोग सिर्फ एक वक्त का खाना ही खाते हैं. ऐसे में आप रात के समय हेल्दी खाएं. 

क्या खाएं- लौकी की सब्जी, कुट्टू के आटे की देसी घी में बनी पूरी या सिंघाड़े के आटे की बनी पूरी का सेवन कर सकते हैं.

7. रात को सोने से पहले-

दूध हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. नवरात्रि व्रत के दौरान रात को सोने से पहले एक गिलास हल्का गर्म दूध का सेवन जरूर करें. इससे पेट भी भरा महसूस होगा और अगले दिन आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी. 

ये भी पढ़ें- Navratri Bhog For 9 Days: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को लगाएं ये भोग, यहां जानें किस दिन कौन- सा भोग चढ़ाएं?

अस्थमा पूरी तरह क्यों ठीक नहीं हो सकता? डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com