Nautapa Me 2026: नौतपा, साल के इन 9 दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है. हर साल नौतपा मई में शुरू होता है और ठीक इसी तरह इस साल भी 25 मई यानी आज से शुरू हो चुका है और इसका समापन 2 जून को होगा. ऐसा माना जाता है ये 9 दिन अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है खाने से लेकर पीने तक, बाहर जाने से लेकर किस रंग के कपड़े पहनने हैं, इन सभी चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी जानना चाहते हैं इन 9 दिनों में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

Nautapa FAQs
नौतपा कब से कब तक रहेगा?
नौतपा 25 मई यानी से शुरू हो गया है और 2 जून तक रहेगा.
नौतपा में क्या करें?
नौतपा के इन 9 दिनों में गर्मी चर्म पर होती है, ऐसे में यहां जानें क्या करना चाहिए,
- नौतपा के भीषण गर्मी के दिनों में पानी दान करना फलदायी माना जा सकता है.
- नौतपा के इन 9 दिनों में गर्मी से बचने वाली चीजें जैसे सत्तू, मौसमी फल , मटका, छाता या सूती कपड़े दान करना अच्छा माना जाता है.
- सिर्फ इंसान ही नहीं जानवरों को भी इस समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हो सके, तो अपन घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी जरूर रखें.
नौतपा में क्या खाना चाहिए?
- इन 9 दिनों में खूब पानी पीना चाहिए, जिससे हाइड्रेशन बनी रही.
- तरबूज, खीरा, खरबूजा और अंगूर जैसे मौसमी फलों का सेवन करें.
- पेट को हल्का रखें. ज्यादा कहना खाने से दिक्कत हो सकती है.
- सतू या बेल का शरबत आपके पेट को ठंडा रखने में मदद सकता है.
नौतपा में क्या न करें?
- दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.
- ज्यादा चाय का सेवन करने से बचें.
- अल्कोहल का सेवन करने से बचें.
- खाली पेट घर से बाहर न निकलें.
- ज्यादा तला-भुना न खाएं.
इसे भी पढ़ें: Nautapa शुरू! भूलकर भी न खाएं बैंगन, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं