विज्ञापन

हाथ-पैरों के बाल से हैं परेशान? इन 4 घरेलू तरीकों से मिलेगा छूटकारा, जानिए उपाय...

Home Remedies to Remove Hand hair: हाथ-पैरों के अनचाहे बालों के लिए बेसन, चावल का आटा, नींबू-शहद और मसूर दाल जैसे घरेलू उपाय त्वचा की सफाई और एक्सफोलिएशन में मदद कर सकते हैं. परिणाम व्यक्ति अनुसार अलग हो सकते हैं.

हाथ-पैरों के बाल से हैं परेशान? इन 4 घरेलू तरीकों से मिलेगा छूटकारा, जानिए उपाय...
बेसन में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हाथ-पैरों पर लगाएं
ndtv

हाथ और पैरों के अनचाहे बाल हटाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट से मिलने वाली वैक्सिंग या शेविंग का उपयोग करते हैं. हालांकि, कई लोगों को वैक्स से दर्द, जलन और खुजली की समस्या होती है. जबकि बार-बार शेविंग करने से त्वचा रूखी या संवेदनशील महसूस हो सकती है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय भी आजमाए जा सकते हैं, जो त्वचा की देखभाल के साथ एक्सफोलिएशन में मदद करते हैं. हालांकि, इनके परिणाम वैक्सिंग या अन्य हेयर रिमूवल तरीकों जैसे तुरंत या स्थायी नहीं होते.

बेसन और कच्चा दूध से तैयार करें पेस्ट

जानकारी के अनुसार, बेसन में कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें और हाथ-पैरों पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. इससे त्वचा की सफाई और टैनिंग कम करने में मदद मिल सकती है.

चावल का आटा और पपीता का करें इस्तेमाल

चावल के आटे में मैश किया हुआ पका पपीता मिलाकर उबटन बनाएं. इसे 20 मिनट तक लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मुलायम बनाने में सहायक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किचन-बाथरूम के नलों पर पड़ गए जिद्दी दाग? घर की इन चीजों से करें साफ, लौट आएगी चमक

शहद और नींबू का रस त्वचा पर लगाएं 20 मिनट

शहद और नींबू का रस मिलाकर त्वचा पर 20 मिनट तक लगाएं. इसके बाद गीले कपड़े से साफ करें. यह त्वचा की सफाई और निखार बनाए रखने में मदद कर सकता है.

मसूर दाल का पेस्ट बनाकर करें इस्तेमाल

इसके अलावा, मसूर दाल का बारीक पेस्ट बनाकर उसमें आलू का रस मिलाएं. इसे सप्ताह में 1-2 बार लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं हटाने और त्वचा को साफ रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:  Lipstick का कलर आप पर अच्छा लगेगा या नहीं? इस स्मार्ट ट्रिक से चल जाएगा पता, Fashion Influencer ने बताया कमाल का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair, Hair & Care, Hair Mask
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com