- 25 जनवरी के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय पर्यटन दिवस.
- दिल्ली के आस-पास हैं घूमने की कई जगहें.
- आप भी बना सकते हैं प्लान.
National Tourism Day 2023: हर साल पर्यटन मंत्रालय की तरफ से 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का कारण पर्यटन से देश की अर्थव्यवस्था को दुरुस्त बनाना और पर्यटन स्थलों का प्रचार कर उनकी खूबसूरती, ऐतिहासिक महत्व, प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक महत्व को उजागर करना भी है. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की खुशी में घूमने के लिए निकलने से बेहतर आखिर क्या होगा. कल गणतंत्र दिवस भी है और उसके एक दिन बाद ही वीकेंड है. ऐसे में शॉर्ट ट्रिप प्लान करने के लिए यह समय बेहद अच्छा है. यहां जानिए दिल्ली के आस-पास स्थित उन 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशंस (Tourist Destinations) के बारे में जहां ट्रिप के लिए निकला जा सकता है.
दिल्ली के आस-पास घूमने की जगहें | Tourist Destinations Near Delhi
जयपुर
भारत की पिंक सिटी कहा जाने वाला जयपुर (Jaipur) वीकेंड पर घूमने के लिए परफेक्ट है. आप अगर शुक्रवार की शाम भी दिल्ली से जयपुर के लिए निकलेंगे तो 4 से 5 घंटों के भीतर ही पहुंच जाएंगे. एक दिन घूमकर भी दिल्ली लौट सकते हैं. जयपुर में हवा महल, सिटी पैलेस और शीश महल आदि घूमा जा सकता है.
-
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar?

दिल्ली से निकलने पर अल्वर जयपुर से पहले पड़ता है. यहां घूमने-फिरने और एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है. अल्वर में भानगढ़ किले की सैर की जा सकती है, राजस्थानी खानपान का मजा ले सकते हैं और आसपास के शहरों में घूमने भी निकला जा सकता है.
जब वीकेंड का प्लान बनाना हो तो आगरा (Agra) की सैर तो की ही जा सकती है. अगर आपने अबतक ताजमहल नहीं देखा है तो आपके पास यह अच्छा मौका है कि आप आगरा की सैर पर निकल जाएं. आगरा में खाने-पीने का भी मजा लिया जा सकता है और आसपास के बाजार घूमने में भी अच्छा लगता है.

दिल्ली से मथुरा पहुंचने में लगभग 3 से 4 घंटों का समय ही लगता है. मथुरा जाकर भक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य से मन ओतप्रोत हो जाता है. यहां के मंदिर, गांव की सैर और मौसम का आनंद उठाया जा सकता है.

ठंडी हवाओं और पहाड़ी सुंदरता के बीच रहने का मन है तो मसूरी की सैर पर निकल जाइए. दिल्ली (Delhi) से मसूरी लगभग 289 किलोमीटर दूर है और यहां बस या कार से जाने में लगभग 6 घंटों का समय लगता है. मसूरी में नायाब इमारतें, बगीचे, पहाड़, बाजार और झरने देखने को मिलते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं