विज्ञापन

नारियल छीलने में होती है दिक्कत, अपनाएं ये आसान तरीका 2 मिनट में छील जाएगा ताजा नारियल!

Kitchen Hacks: हम यहां आपको एक ऐसे आसान उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बीमा मेहनत किए नारियल छील पाएंगे. यहां जानें करना क्या होगा?

नारियल छीलने में होती है दिक्कत, अपनाएं ये आसान तरीका 2 मिनट में छील जाएगा ताजा नारियल!
घर पर नारियल कैसे छीलें?

Kitchen Hacks: पूजा-पाठ हो या फिर खाने के लिए नारियल का इस्तेमाल लगभग हर जगह पर किया जाता है, वैसे खाने में यह जितना स्वादिष्ठ होता है छीलने में उतना ही मुश्किल. नवरात्रि चल रहे हैं व्रत से लेकर कन्या पूजन तक नारियल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होने वाला है, ऐसे में इसे छीलना चुनौती बन सकता है, लेकिन आपको बिल्कुल टेंशन नहीं लेनी है. हम यहां आपको एक ऐसे आसान उपाय के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप बीमा मेहनत किए नारियल छील पाएंगे. यहां जानें करना क्या होगा?

ताजा नारियल छिलने/फोड़ने का आसान तरीका?

वजन: सबसे पहले अपने हाथों में दो नारियल रख लें. अब चेक करे किसका वजन ज्यादा है और किसमें पानी ज्यादा है. जिस नारियल का वजन ज्यादा हो उसे चुनें.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे छिलें: सबसे पहले एक स्क्रूड्राइवर लें, फिर उसकी मदद से नारियल के ऊपर की जताएं हटाएं. अब धीरे-धीरे नारियल को अच्छी तरह से छील लें.

पानी निकाल लें: अब नारियल को चारों तरफ से अच्छी तरह देखें, जहां से इसका हिस्सा सॉफ्ट लगें. वहां से इसे काटकर सर पानी निकाल लें. जब सर पानी निकल जाएं, अब इसे खोलें. 

भारी चीज लें: अब किसी भी भारी चीज जैसे स्क्रूड्राइवर या हथौड़े को लें, फिर उसकी मदद से नारियल पर हल्के हाथों से मारे. ऐसा करने से नारियल छिलके को अंदर से छोड़ देगा और आसानी से बाहर निकल आएगा. ध्यान रखें, आपको ऐसा लगभग एक मिनट तक करना है. जब आप ऐसा लगातार करते रहेंगे, तो नारियल बीच में टूट जाएगा. 

धो ले: जब नारियल बीच में से खुल जाए, तो उसे अच्छे से धो लें. अब चाकू की मदद से आसानी से नारियल की गरी (खोपरा) को बाहर निकाल लें.

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए अब नहीं करने पड़ेंगे हजारों रुपए खर्च, जानिए किस वजह से सस्ती होंगी दवाएं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nariyal Chilne Ka Tarika, Nariyal Chilne Ka Asan Tarika, Nariyal Chilne Ka Sabse Aasan Tarika, Nariyal Chilne Ka Sahi Tarika, Nariyal Chilne Ki Technique
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com