विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दिसंबर में!

दोनों परिवारों और करीबी मित्रों के बीच 24 मार्च 2018 को गोवा में एक फाइव स्टार रेजॉर्ट में औपचारिक सगाई कार्यक्रम हुआ.

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दिसंबर में!
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी फिक्स!
  • आकाश अंबानी ने की सगाई
  • मुम्बई में जून में हो सकती है ग्रैंड एंगेजमेंट
  • आकाश अंबानी की श्लोका मेहता से होगी शादी
नई दिल्ली: भारत के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश की शादी इस साल दिसंबर में होगी. आकाश की शादी श्लोका मेहता से हो रही है जो कि हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी है.

देश के सबसे रईस खानदान की बहू ने सगाई पर पहनी ये ड्रेस, कीमत सिर्फ इतनी

दोनों परिवारों और करीबी मित्रों के बीच 24 मार्च 2018 को गोवा में एक फाइव स्टार रेजॉर्ट में औपचारिक सगाई कार्यक्रम हुआ. हालांकि, दोनों परिवार इस शादी के बारे में काफी समय से बात कर रहे हैं लेकिन कार्यक्रम को गोवा में अंतिम रूप दिया गया.

Reliance के मालिक धीरूभाई अंबानी की कहानी: पत्नी को गिफ्ट की पहली कार, तो कभी खिलाया विदेशी खाना

यह शादी दिसंबर के शुरू में हो सकती है और विभिन्न कार्यक्रम चार पांच दिन चलेंगे.

कुछ इस तरह हुई थी आकाश अंबानी की 'साली' की शादी, पहुंचा था पूरा अंबानी परिवार

अंबानी और मेहता परिवार एक दूसरे के अच्छी तरह से परिचित हैं. आकाश व श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल में एक साथ पढ़े हैं.

देखें वीडियो - अंबानी के तबेले से पड़ोसी परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Ambani, Shloka Mehta, Akash Ambani Shloka Mehta Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com