विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2018

नीता अंबानी की बहू ने सगाई पार्टी में पहनी ये ड्रेस, कीमत जान आप भी कहेंगे OMG

आकाश अंबानी देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं. वहीं, श्लोका विश्व की सबसे बड़ी हीरे में व्यापार करने वाली कंपनी रोज़ी ब्लू एम्पायर के मालिक रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं.

नीता अंबानी की बहू ने सगाई पार्टी में पहनी ये ड्रेस, कीमत जान आप भी कहेंगे OMG
नीता अंबानी की बहू ने सगाई पार्टी में पहनी ये ड्रेस, क्या कीमत का अंदाजा लगा सकते हैं आप?
  • आकाश अंबानी ने श्लोका मेहता से की सगाई
  • मुम्बई में हुई ग्रैंड पार्टी
  • श्लोका ने पहनीं खूबसूरत ड्रेस
नई दिल्ली: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की 24 मार्च को गोवा में सगाई हुई. इस एंगेजमेंट में खास लोग ही मौजूद रहे. गोवा से वापस आकर अंबानी परिवार ने सगाई की ग्रैंड पार्टी दी. इस पार्टी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, करण जौहर, कटरीना कैफ और जौन अब्राहिम के साथ ही जहीर खान और हरभजन सिंह भी पहुंचे. इस पार्टी में मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी ब्लैक सूट में थे. वहीं, श्लोका मेहता बेबी पिंक फ्लोरल ड्रेस में. 

देश के सबसे रईस खानदान की बहू ने सगाई पर पहनी ये ड्रेस, कीमत सिर्फ इतनी

श्लोका मेहता की यह पिंक ड्रेस इटैलियन लग्ज़री ब्रैंड प्राडा की है, जिसे उनके स्टाइलिस्ट ने कस्टमाइज़ करवाया. इसी कलेक्शन में मौजूद एक नी-लेंथ ड्रेस की कीमत है 2,383 डॉलर, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में होती है लगभग 1 लाख 55 हजार. हांलाकि कस्टमाइज करवाने के बाद इस ड्रेस की कीमत और बढ़ गई होगी. श्लोका मेहता इस हॉल्टर नेक ड्रेस में काफी सुंदर लग रही थीं. इस गाउन की बेल्ट लाइन पर लगा बो लुक को और खूबसूरत बना रहा था.

कुछ इस तरह हुई थी आकाश अंबानी की 'साली' की शादी, पहुंचा था पूरा अंबानी परिवार
 
akash ambani
 
गोवा में हुई सगाई में अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता ब्रिटिश लेबल नीडल एंड थ्रेड के गाउन में दिखीं थीं और उसकी कीमत थी £850 यानी 78,137. 

Reliance के मालिक धीरूभाई अंबानी की कहानी: पत्नी को गिफ्ट की पहली कार, तो कभी खिलाया विदेशी खाना
  
आपको बता दें आकाश देश के सबसे धनी उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं. वहीं, श्लोका विश्व की सबसे बड़ी हीरे में व्यापार करने वाली कंपनी रोज़ी ब्लू एम्पायर के मालिक रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं. आकाश और श्लोका दोनों ने ही धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ पढ़े, वहीं से दोनों दोस्त हैं. मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दिसंबर में!​
 
prada dress

देखें वीडियो - मुंबई में मोदी की रैली में पहुंचे मुकेश अंबानी के बेटे​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Ambani, Shloka Mehta, Akash Ambani Shloka Wedding Pics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com