Moringa Face Pack Benefits: सुंदरता भला किसे पसंद नहीं है. हर कोई चाहता है कि वो सुंदर दिखे. लेकिन चेहरे के दाग-धब्बे न सिर्फ हमारी सुंदरता को खराब करने का काम करते हैं, बल्कि, कई बार हमें असहज महसूस कराते हैं. अगर आप भी मार्केट के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जगह घरेलू उपाय तलाश रहे हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं, क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बिना पैसे खर्च किए स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उस उपाय के बारे में.
क्या मोरिंगा स्किन को हेल्दी रख सकता है- (Does Moringa Keep The Skin Healthy)
मोरिंगा जिसे सहजन के नाम से भी जाना जाता है. मोरिंगा न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि, स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मुंहासों, झुर्रियों और दाग-धब्बों को कम करने में मददगार है. तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल.

कैसे बनाएं मोरिंगा का फेस पैक- (How To Make Moringa Face Pack)
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी लें और उसमें मोरिंगा पाउडर, दही, शहद और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक सूखने दें. फिर इसे साफ पानी से रगड़ कर धो लें. आप इस पैक को हफ्ते में दो बार ट्राई कर सकते हैं.
मोरिंगा फेस पैक लगाने के फायदे- (Moringa Face Pack Lagane Ke Fayde)
1. एंटी-एजिंग-
मोरिंगा में हाई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे झुर्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है.
2. दाग-धब्बे-
मोरिगां फेस पैक में मौजूद गुण मुंहासों को कम करने और दाग-धब्बों को हटाने में मददगार हैं.
3. ग्लोइंग स्किन-
मोरिंगा प्राकृतिक कोलाजन उत्पादन में मदद करता है, जिससे स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या है, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें...
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं