विज्ञापन

बारिश में पिंपल्स और ऑयली स्किन से हैं परेशान? इन 2 तेल का करें इस्तेमाल, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

मानसून के स्किनकेयर में आप 2 जरूरी एसेंशियल ऑयल्स शामिल कर सकते हैं. इनकी मदद से आप ऑयली स्किन और पिंपल्स से छुटकारा पा कर ग्लोइंग स्किन हासिल कर सकते हैं.

बारिश में पिंपल्स और ऑयली स्किन से हैं परेशान? इन 2 तेल का करें इस्तेमाल, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
मानसून स्किनकेयर में शामिल करें ये 2 एसेंशियल ऑयल्स
Photo Credit: NDTV

मानसून के दौरान धूप, बढ़ी हुई नमी, प्रदूषण और गर्मी की वजह से हमारी त्वचा में जलन और कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. इसके अलावा इस सीजन में त्वचा पर ऑयल बहुत आता है जिससे स्किन के पोर्स बंद होते हैं और पिंपल्स-मुंहासों का खतरा बढ़ जाता है. इसी कारण इस मौसम में त्वचा की खास देखभाल करना जरूरी होता है, ताकि वह स्वस्थ, चमकदार और तरोताजा बनी रहे. मानसून स्किनकेयर रूटीन में एसेंशियल ऑयल्स भी अहम भूमिका निभाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे 2 जरूरी एसेंशियल ऑयल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मानसून में पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाकर त्वचा को दमका सकते हैं. इसकी जानकारी ए जी ऑर्गेनिका के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने दी है.

1. टी ट्री ऑयल

एक्सपर्ट बताते हैं कि मानसून स्किनकेयर में टी ट्री ऑइल का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है. टी ट्री ऑयल की नेचुरल प्रॉपर्टीज स्किन ऑयल को बैलेंस रखती हैं. साथ ही त्वचा को तरोताजा महसूस करने में मदद करती हैं. यह स्किन को फंगल इन्फेक्शन, एक्जिमा, रैशेज, और पिंपल्स से भी बचाता है. इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया से लड़कर उनकी ग्रोथ को रोकती हैं और स्किन रिलेटेड प्रोब्लेंस से बचने में मदद करती है. साथ ही यह स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है और रूखी स्किन को ठीक करने में भी मदद करता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

टी ट्री ऑयल का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें, ताकि त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी, अतिरिक्त तेल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी साफ हो सके. इसके बाद टी ट्री सीरम लगाएं. ध्यान रखें कि टी ट्री ऑयल या सीरम को सीधे चेहरे पर लगाने से त्वचा में जलन हो सकती है. इसलिए इसे हमेशा किसी कैरियर ऑयल, मॉइस्चराइजर या अन्य प्रोडक्ट में मिलाकर ही इस्तेमाल करें, ताकि स्किन को इरिटेशन से बचाया जा सके.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

2. लैवेंडर ऑयल 

लैवेंडर ऑयल एक एसेंशियल ऑयल है जो हमारी स्किन की देखभाल के लिए जरूरी होता है. यह एक ऐसा एसेंशियल ऑयल है जिसकी खुशबू स्किन सेल्स को रिलैक्स करने में मदद करती है. इसकी खुशबू में एंटीसेप्टिक, एंटी फ्लॉजिस्टिक, और सेडेटिव प्रोपर्टीज होती हैं, जो स्किन के लिए काफी मददगार होती हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे भी किसी मॉइस्चर या ऑयल में मिलाकर यूज करें जो झुर्रियों को भी कम करने में असरदार है. जानकारी के लिए बता दें कि एसेंशियल ऑयल बहुत गाढ़े होते हैं जो सीधे स्किन पर लगाने से स्किन में सेंसिटिविटी या इरीटेशन प्रॉब्लम्स कर सकते हैं. ऐसे में इनका इसका इस्तेमाल पूरी सुरक्षा के साथ एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद ही करें.

यह भी पढ़ें: प्यार के साथ जरूरी है सम्मान और समझ, रिलेशनशिप कोच ने बताया हर महिला अपने रिश्ते से चाहती है ये 3 चीजें

यह भी पढ़ें: Bathroom Cleaning Tips: बारिश में बाथरूम से आ रही है बदबू? पानी में मिलाकर डालें ये 4 चीजें, जल्द आएगी ताजगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com