- खाने की चीजों में अक्सर लग जाते हैं कीड़े.
- किचन की अलमारी से कीड़े भगाना है आसान.
- पुदीने के अलावा और भी नुस्खे आ सकते हैं काम.
Home Remedies: किचन में रखी अलमारी या ड्रॉअर में कीड़े लगना आम दिक्कतों में से एक है. खाने को देखकर तो कीड़े आते हैं ही, उसपर से जहां साफ-सफाई नहीं रहती वहां अक्सर कीड़े (Insects) लगते ही लगते हैं. इसके अलावा एक कीड़ा भी किसी तरह किचन की अलमारी (Pantry) में आ जाए तो अपनी पूरी बस्ती बना लेता है. इन कीड़ों (Bugs) की वजह से खाने की कई चीजें सड़ भी जाती हैं और उन्हें खाकर परिवार के लोग बीमार भी पड़ सकते हैं. ऐसे में इन कीड़ों से वक्त रहते छुटकारा पाना जरूरी है. पुदीने के पत्तों (Mint Leaves) से तैयार किया यह एक नुस्खा इन कीड़ों को छूमंतर कर देगा. कैसे? खुद ही जान लीजिए.
किचन की अलमारी के कीड़ों के लिए पुदीने के पत्ते | Mint Leaves For Pantry Bugs
पुदीने के प्रयोग से पहले एक बार सूखे और फिर गीले कपड़े से किचन की अलमारी को अच्छे से साफ कर लें. हर मसाले (Spices) का डब्बा और खाने की चीजें निकालने के बाद ऐसा करना ज्यादा सही रहेगा. अब आपको पुदीने के पत्तों से स्प्रे (Mint Spray) तैयार करना होगा जिससे ये कीड़े फिर नहीं होंगे और जो बचे रहेंगे वे भी दुम दबाकर भाग जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
स्प्रे तैयार करने के लिए लगभग एक कप पुदीने के पत्तों में 2 चम्मच बेकिंग सोडा (Baking Soda) और एक चम्मच पुदीने का तेल मिलाकर किसी स्प्रे बोतल में भरकर रख लें. जरूरत के अनुसार इस स्प्रे को किचन की अलमारी में छिड़क कर आप कीड़ों को दूर रख सकते हैं.
पुदीने के पत्तों के अलावा आप सफेद सिरके को पानी की बराबर मात्रा में मिलाकर अलमारी की कीड़ों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. विनेगर (Vinegar) को स्प्रे बोतल में भरकर किचन की अलमारी में छिड़कें. इसके साथ ही, आप इस मिश्रण में बर्तन धोने वाला लिक्विड साबुन भी मिला सकते हैं जिससे इसका असर और बढ़ेगा.
लौंग (Clove) या दालचीनी का तेल भी किचन की अलमारी से कीड़ों को भगाने का असरदार उपाय है. कीड़े इन दोनों ही चीजों की खुशबू से दूर भागते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
कोलकाता में मशहूर गायक केके का एक कार्यक्रम के बाद निधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं