Matka Thanda Karne Ka Tarika: गर्मी में मटके का ठंडा पानी सबसे नेचुरल और सुकून देने वाला लगता है. लेकिन कई बार मटका होने के बावजूद पानी जल्दी ठंडा नहीं हो पाता। इसका कारण अक्सर गलत इस्तेमाल होता है. मटके का पानी न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है, बल्कि ताजगी भरा भी होता है, लेकिन इसकी सिर्फ एक ही समस्या है, ये पानी को धीरे-धीरे ठंडा करता है. यही कारण है इसका पानी ज्यादा देर लेकर ठंडा होता है. अब ऐसे में क्या किया जाए, जो पानी जल्दी ठंडा हो जाए? क्या आप भी इस सवाल के जवाब को ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो स्टोरी में बने रहिए.
Matka Water Cooling Hack : हम आपके साथ एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप कम समय में तेज ठंडक पा सकते हैं. इसमें न बिजली खर्च होती है और न कोई मशीनरी की जरूरतबस मटके की नैचुरल कूलिंग क्षमता को एक्टिव करना होता है. चलिए जानते हैं क्या करना होगा?

Matka water cooling hack: मटके का पानी ठंडा कैसे रखें.
मटके में पानी ठंडा ना हो तो क्या करें?
गुनगुने पानी से धोएं: सबसे पहले आपको मटके को गुनगुने पानी से धोना है, ताकि मटके में मौजूद बारीक छेद अच्छी तरह से खुल जाएं. आपको इस बात का ध्यान रखना है कि मटके को बहुत ज्यादा गर्म पानी से नहीं धोना है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो मटका चटक भी सकता है.
कॉटन के कपड़े से लपेटकर रखें: कॉटन का कपड़ा नमी को अच्छे से सोखने में मदद करता है और हवा लगते ही तुरंत पानी को ठंडा कार देता है. ऐसे में अगर आप मटके को किसी कॉटन के पड़े से लपेटकर रखते हैं, तो जैसे ही हवा चलेगी, कपड़े की नमी सूखेगी और इससे ठंडक तेजी से बनेगी. आप चाहें, तो कपड़े को हल्का सा पानी से गीला भी कर सकते हैं.
मटके को खिड़की के पास रखें: आपको एक बात का ध्यान रखना है, मटके को ऐसी जगह रखना है जहां हवा आती हो यानि किसी भी खिड़की या दरवाजे के पास. जब हवा जितनी तेज चलेगी, मटके की सतह उतनी जल्दी सूखेगी और पानी उतनी तेजी से ठंडा होगा. अगर आप मटका किसी बंद जगह में रखते हैं, तो ठंडक की प्रक्रिया धीमी हो सकती है.
मटके का पानी ठंडा क्यों नहीं हो पाता?
- अक्सर मटके का पानी ठंडा न होने की सबसे बड़ी वजह उसका गलत इस्तेमाल होता है.
- मटके की ठंडक उसकी मिट्टी में मौजूद छोटे‑छोटे छिद्रों (पोर्स) पर निर्भर करती है, जिनसे नमी बाहर निकलती है और वाष्पीकरण के जरिए ठंडक बनती है.
- अगर ये छिद्र बंद हो जाएं, मटका बंद जगह में रखा हो या उसके आसपास हवा का आना‑जाना न हो, तो ठंडा होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. इसी कारण कई बार मटका होने के बावजूद पानी गुनगुना ही रहता है.
नए और पुराने मटके में क्या फर्क होता है?
नया और पुराना मटका दिखने में भले एक‑सा हो, लेकिन ठंडा करने की क्षमता में फर्क हो सकता है.
नया मटका: इसमें मिट्टी के छिद्र खुले होते हैं, इसलिए ये पानी को जल्दी ठंडा करता है.
पुराना मटका: समय के साथ इसके छिद्र धूल, नमक या गलत सफाई के कारण बंद हो सकते हैं, जिससे ठंडक कम हो जाती है.
अगर पुराने मटके की सफाई सही तरीके से की जाए और छिद्र दोबारा खुल जाएं, तो वह भी अच्छे से ठंडा पानी देने लगता है.
मटके को कहां रखना सबसे सही रहता है?
मटके की जगह ठंडक पर सीधा असर डालती है.
- मटका हमेशा हवादार जगह में रखें
- खिड़की या दरवाजे के पास रखना बेहतर रहता है
- सीधे धूप या बहुत ज्यादा गर्म जगह से दूर रखें
जहां हवा आसानी से लगती रहती है, वहां मटके की बाहरी सतह जल्दी सूखती है और अंदर का पानी ज्यादा ठंडा महसूस होता है.
कौन‑सी गलतियां ठंडक कम कर देती हैं?
कई बार छोटी‑छोटी गलतियों की वजह से मटका सही तरीके से काम नहीं कर पाता:
- मटके को बंद कमरे या कोने में रखना
- बाहर से साबुन या केमिकल से धोना
- पॉलिश या पेंट वाला मटका इस्तेमाल करना
- मटके को पूरी तरह सूखा छोड़ देना
- हवादार जगह में न रखना
इन गलतियों से मटके की नैचुरल कूलिंग प्रक्रिया प्रभावित होती है और पानी ठंडा नहीं हो पाता.
मटके के पानी से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. मटके का पानी ठंडा होने में कितना समय लगता है?
मटके का पानी आमतौर पर 2 से 4 घंटे में ठंडा महसूस होने लगता है. सही जगह, हवा का बहाव और मटके की हालत ठीक हो तो ठंडक और जल्दी आ सकती है.
Q2. क्या हर मटका पानी ठंडा करता है?
नहीं, हर मटका बराबर ठंडक नहीं देता. पॉलिश या पेंट किया हुआ मटका, या ऐसा मटका जिसके छिद्र बंद हो चुके हों, पानी को सही तरीके से ठंडा नहीं कर पाता.
Q3. मटके को धूप में रखना सही है या नहीं?
सीधे धूप में मटके को रखना सही नहीं माना जाता. मटके को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हवा आती हो लेकिन तेज धूप न पड़ती हो, ताकि पानी प्राकृतिक तरीके से ठंडा रह सके.
Q4. मटके का पानी रोज़ बदलना जरूरी है क्या?
हां, गर्मियों में मटके का पानी रोज़ बदलना बेहतर माना जाता है. इससे पानी ताज़ा रहता है और किसी तरह की दुर्गंध या खराब स्वाद की समस्या नहीं होती.
इसे भी पढ़ें: गर्मी और तनाव में बेहद फायदेमंद है शवासन, रोज 10 मिनट करने से होंगे ये लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं