विज्ञापन

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें भोलेबाबा के भक्तिमयी संदेश, सब पर होगी बाबा की कृपा

Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि का त्योहार जल्द ही आने वाला है. ऐसे खास मौके पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को बधाई देना चाहते हैं तो इन विशेष मैसेज और कोट्स को भेजें.

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें भोलेबाबा के भक्तिमयी संदेश, सब पर होगी बाबा की कृपा
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर दें अपनों को ये शुभकामनाएं.

Happy Shivaratri 2026 Wishes: इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. बता दें कि महाशिवरात्रि सिर्फ एक पर्व ही नहीं है बल्की भक्तों की भावनाओं का एक उत्सव है जिसमें देवों के देव महादेव को पूजा जाता है. इस दिन मां पार्वती और भोले बाबा का विवाह हुआ था. इस पर्व को हर साल बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन भक्तजन भोले बाबा का व्रत रखते हैं और मां पार्वती और भोले बाबा की विधि-विधान से पूजा करते हैं.  इस पावन पर्व पर लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और आप भी अपने दोस्तों और करीबियों को महाशिवरात्रि (Mahashivratri wishes In Hindi)की बधाई देना चाह रहे हैं तो यहां लिखे संदेश हैं जिसे आप अपनों को भेज कर इस खास दिन की शुभकामनाएं दे सकते हैं.  

महाशिवरात्रि पर भेजिए बधाई संदेश और विशेज (Mahashivratri Wishes and Quotes In Hindi)

शंकर की ज्योति से नूर मिलता है, 
भक्तों के दिलों को सुकून मिलता है,
शिव के द्वारा आता है जो भी,
सबको फल जरूर मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

भोलेनाथ की कृपा आपके परिवार पर बनी रहे,
जीवन में सुख-शांति की धारा बहे.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

भोले बाबा का आशीर्वाद मिले आपको अपार,
सपने हों पूरे, मिले खुशियों का संसार.

तन की जाने, मन की जाने
जाने चित की चोरी,
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

शिव की महिमा अपार, 
शिव करतें सबका उद्धार,
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहें, 
आपके जीवन में आएं खुशियों की बहार
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com