विज्ञापन

Mahashivratri School Holiday: 15 या 16 फरवरी, शिवरात्रि कब है? जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

भोलेनाथ की नगरी काशी में महाशिवरात्रि बेहद ही खास तरीके से मनाई जाती है. 15 फरवरी से पहले ही कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नगरी में किया जाएगा. हो सकता है इस दौरान कुछ स्कूलों में शनिवारी यानी 14 फरवरी की छुट्टी भी दी जाए. ताकि बच्चे इन कार्यक्रमों में भाग ले सकें.

Mahashivratri School Holiday: 15 या 16 फरवरी, शिवरात्रि कब है? जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल
महाशिवरात्रि के मौके पर कई स्कूलों में छुट्टी दी जाती है.

Mahashivratri School Holiday: महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर साल पूरी श्रद्धा के साथ देशभर में मनाया जाता है. इस दिन कई दफ्तर बंद होते हैं या तक की कई स्कूलों में भी छुट्टी होती है. इस साल महाशिवरात्रि कब है और क्या इस दिन स्कूल बंद रहेंगे? ये सवाल कई बच्चों और उनके अभिभावकों के मन में आ रहा है. दरअसल महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी को है या 16 फरवरी को...इसको लेकर काफी कंफ्यूजन लोगों के मन में है. इस कंफ्यूजन में आज हम दूर करने वाले हैं. इस साल 15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा और 15 फरवरी के दिन रविवार है. इसलिए इस दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं.

कई राज्यों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

भोलेनाथ की नगरी काशी में महाशिवरात्रि बेहद ही खास तरीके से मनाई जाती है. 15 फरवरी से पहले ही कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नगरी में किया जाएगा. हो सकता है इस दौरान कुछ स्कूलों में शनिवार यानी 14 फरवरी की छुट्टी भी दी जाए. ताकि बच्चे इन कार्यक्रमों में भाग ले सकें. हालांकि छुट्टी की कोई भी घोषणा प्रशासन की तरफ से नहीं की गई है.

महाशिवरात्रि के मौके पर कई सारे राज्यों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में  ‘विक्रमोत्सव' 15 फरवरी से प्रारंभ होगा, जो 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, विक्रमोत्सव का शुभारंभ 15 फरवरी को शिवरात्रि मेलों, भव्य कलश यात्रा और कलाकारों के समूह द्वारा प्रस्तुत ‘शिवोहम' संगीतमय प्रस्तुति के उद्घाटन के साथ किया जाएगा. इसके बाद विक्रम थिएटर महोत्सव के अंतर्गत 16 से 25 फरवरी के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नाट्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिसमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित नाटक होंगे. विज्ञान महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को विक्रमोत्सव से जोड़ा जाए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com