What house plants do mosquitoes hate : गर्मियां आते ही मच्छरों (mosquitoes) का आतंक बढ़ जाता है कि जिसे देखो मच्छरों से बचाव के तरीके खोजने लगता रहता है. शहर हो या गांव, लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं. खासकर बच्चों को मच्छर बहुत काटते हैं, क्योंकि बच्चे घर और बाहर खेलने निकलते ही हैं. ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए लोग अगरबत्ती और कई तरह की चीजें जलाते हैं, लेकिन ये चीजें मच्छरों के अलावा घर के लोगों के लिए भी नुकसानदायक होती हैं. ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए एक देसी और बिना साइड इफेक्ट वाला तगड़ा उपाय अपनाकर देखें. जी हां अगर आप घर में ये मच्छर भगाने वाला पौधा लगा लेंगे, तो ना केवल मच्छर गायब हो जाएंगे. बल्कि आपके घर के बच्चों के लिए भी ये काफी फायदेमंद पौधा साबित होगा. आपके जेहन में जरूर ये आ रहा होगा कि पौधे (mosquitoes repellent plant) से मच्छर कैसे भाग सकते हैं. तो चलिए हम आपको बताते हैं मच्छर भगाने वाले इस पौधे के बारे में.
जी हां, यहां बात हो रही है मरुआ के पौधे की. इसे बनतुलसी और बबरी का पौधा भी कहते हैं. तुलसी की प्रजाति के इस खास पौधे को नेचुरल मॉस्किटो रेपेलेंट भी कहा जाता है, क्योंकि इससे निकलने वाली महक से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं. इसके अंदर ढेर सारे औषधीय गुण शामिल हैं, जो बच्चों के लिए काफी असरदार कहे जाते हैं. होम रेमेडी एक्सपर्ट कहते हैं कि इस पौधे से पुदीने जैसी महक आती है और इसी महक से कीट पतंगे और मच्छर भाग जाते हैं. यानी अगर आप इस पौधे को अपने किचन में या आंगन में लगाते हैं, मच्छर आपके घर से दूर ही रहेंगे और साथ ही दूसरे कीड़े मकोड़े और कीट पतंगे भी घर में नहीं आएंगे.

मरुआ का पौधा बच्चों के लिए भी फायदेमंद है (marua plant is good for children)
यह पौधा बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है. दरअसल मरुआ के पौधे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छे माने गए हैं. इसके अलावा इसमें कई न्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो बच्चों को बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और नजला से राहत दिलाते हैं. बच्चे ही नहीं बड़ों और बुजुर्गों के लिए भी ये पौधा काफी लाभकारी है. इसमें मुंह की बदबू दूर करने के कई गुण भी शामिल हैं. इसकी पत्तियों को चबाने से मसूड़ों संबंधी कई परेशानी कम होती है. बच्चों के पेट में अकसर कीड़े हो जाते हैं. इसकी पत्तियों के रस को पिलाने से कीड़े भी मर जाते हैं. इतना ही नहीं मरुआ की पत्तियों का रस पीने से और पत्तियों को चबाने से माइग्रेन जैसी समस्या में भी राहत मिलती है. आप इसकी पत्तियों की चाय, सलाद, चटनी वगैरह बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं