विज्ञापन

Bank Holidays In March 2026: मार्च के महीने में किस दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Bank Holidays In March 2026: अगर आप कैश निकल वाले से लेकर अकाउंट को बिना किसी तरह की परेशानी के अपडेट करवाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर एक बार अच्छे से नजर डाल लें.

Bank Holidays In March 2026: मार्च के महीने में किस दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
March bank holiday list 2026

Bank Holidays In March 2026: मार्च का महीना शुरू होने वाला है और इसी के साथ बड़े त्योहार, सरकारी कार्यक्रम और फाइनेंशियल ईयर भी आने वाला है, जिसके चलते कई लोगों के दिमाग में यह सवाल रहेगा कि इस महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे. अगर आप कैश निकल वाले से लेकर अकाउंट को बिना किसी तरह की परेशानी के अपडेट करवाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई इस महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट पर एक बार अच्छे से नजर डाल लें. इससे आपको पता चल जाएगा कि मार्च में राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय छुट्टियों के चलते किस-किस दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. 

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

तारीख दिन फेस्टिवल 
4 March 2026बुधवारहोली
14 March 2026 शनिवारदूसरा शनिवार
20 March 2026 गुरुवारउगादि 
21 March 2026 शनिवारईद-उल-फितर
26 March 2026 गुरुवारराम नवमी 
28 March 2026 शनिवारचौथा शनिवार
31 March 2026  मंगलवारमहावीर जयंती

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

4 मार्च 2026: रंगों की होली 4 मार्च, बुधवार को मनाई जाएगी. वहीं, होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा. होली भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, लोग एक-दूसरे पर रंग लगाकर, परिवार से मिलकर और बॉलीवुड गानों की धुन पर नाचकर होली मनाते हैं साथ में गुजिया, मठरी , मालपुआ , भांग और ठंडाई जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लेते हैं. 

14 मार्च 2026: 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 

20 मार्च 2026:  हिंदू पंचांग के अनुसार उगादी 20 मार्च को मनाई जाएगी. उगादी दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय त्योहार है. यह आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में नव वर्ष का पहला दिन होता है. वसंत विषुव के आसपास पड़ने वाला यह दिन भारत के इन क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

21 मार्च 2026: इस दिन रमजान-ईद (ईद-उल-फितर) की वजह से कई शहरों के बैंक बंद रहेंगे. ईद-उल-फितर एक महत्वपूर्ण इस्लामी त्योहार है जिसे दुनिया भर में मनाया जाता है. यह इस्लामी चंद्र कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है, बता दें, ईद-उल-फितर आस्था, एकता और कृतज्ञता का प्रतीक है.

26 मार्च 2026: श्री राम नवमी के अवसर पर 26 मार्च को बैंक बंद रहेंगे. राम नवमी एक हिंदू या वैदिक त्योहार है जो हर साल चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मनाया जाता है. राम नवमी का त्योहार भगवान राम के जन्म का उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

28 मार्च 2026: इस दिन महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए बैंक बंद रहेंगे. 

31 मार्च 2026: इस दिन महावीर जयंती होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे. यह जैन धर्म का प्रमुख त्योहार है. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर या वर्धमान महावीर की जयंती हर साल दुनिया भर में पूरे हर्षोल्‍लास के साथ मनाई जाती है. 

इसे भी पढ़ें: कमजोरी, थकावट या झड़ रहे हैं बाल, तो खून की हो सकती है कमी, डॉक्टर से जानें खून बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com