विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2017

नींबू दिला सकता है आपको जोड़ों के दर्द से जल्द राहत, ऐसे करें इस्तेमाल

नींबू में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम विटामिन A, C, B1 और B6 पाया जाता है.

Also Read in
नींबू दिला सकता है आपको जोड़ों के दर्द से जल्द राहत, ऐसे करें इस्तेमाल
नई दिल्ली: आज के मौजूदा दौर में जोड़ों का दर्द एक  बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रहा है. आपके घर में भी बड़े और बुजुर्गों को अगर इस तरह की दिक्कत है तो आपके लिए नींबू एक रामबाण साबित हो सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह से नींबू के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं. जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए व्यायाम तो एक कारगर तरीका है ही लेकिन दर्द को दूर करने के लिए घरेलु नुस्खा भी काफी काम आ सकता है.
 जानकारों के अनुसार नींबू के इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द पर काबू पाया जा सकता है.  इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. आप सबसे पहले नींबू के रस को निकाल लें. रस निकालने के बाद उसके छिलके को आप अपने घुटने पर करीब दस मिनट तक लगाएं, इससे आपको दर्द से राहत महसूस करेंगे. नींबू में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. नींबू में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम विटामिन A, C, B1 और B6 पाया जाता है. ये पोषक तत्व ही आपको दर्द से आराम दिलाते हैं.

आइये जानतें है जोड़ों के दर्द से आराम पाने का तरीका- सबसे पहले 2 नीबूं के छिलके और 100ml ऑलिव ऑयल लेना होगा. इसके बाद नींबू को किसी जॉर में डालें और फिर इसमें ऑलिव ऑयल डालिए. ऐसा करने के बाद करीब 2 हफ्तों तक जॉर को बंद करके रख दें. 2 हफ्तों के बाद इस मिश्रण को रेशमी कपड़े में लेकर रात को दर्द की जगह लगाकर उसे बैंडेज से ढंककर छोड़ दें.

VIDEO: यह तरीके भी दिलाएंगे दर्द से निजात

ऐसा करने से धीरे-धीरे इसका असर महसूस होगा और कुछ दिन में ही आपको दर्द से राहत मिल जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon, Joint Pain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com