विज्ञापन

दो द‍िन पहले, द‍िन में दो बार, लेह यात्रा से पहले सबको खानी होती है ये गोली, प्रशासन ने दी हेल्‍थ एडवाइजरी

अगर आप भी दोस्तों के साथ अपनी अगली ट्रिप लेह-लद्धाख की प्लान कर रहे हैं तो वहां जाने से पहले अपने कपड़ों के साथ अपने शरीर को भी तैयार कर लीजिए. लेह प्रशासन ने वहां आने वाले टूरिस्ट के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. जिनको मानकर अपनी इन जर्नी को आप बिना किसी परेशानी से एंजॉय कर पाएंगे.

दो द‍िन पहले, द‍िन में दो बार, लेह यात्रा से पहले सबको खानी होती है ये गोली, प्रशासन ने दी हेल्‍थ एडवाइजरी
लेह जाने से पहले शरीर को कर लें तैयार. ( Image

घूमने-फिरने के शौकीन हैं और इस बार आपकी ट्रिप डेस्टिनेशन लेह-लद्धाख है तो अपनी इस ट्रिप को यादगार और परफेक्ट बनाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना होगा. वहां जाने के लिए सिर्फ आपको अपने कपड़े पैक कर के तैयार नहीं करने हैं. बल्कि अपने शरीर को भी तैयार करना होगा. 

लेह प्रशासन ने वहां आने वाले लोगों के लिए एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि ऊंचाई पर पहुंचने पर आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. दरअसल, लेह समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर है. वहां पर पहुंचने पर बॉडी में ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है और ऐसी कंडीशन में कई लोगों की तबियत खराब होने लगती है. 

दरअसल, शरीर को कम ऑक्सीजन लेवल वाले एटमॉस्फियर में खुद को ढ़ालने में समय लगता है. इस प्रोसेस को एक्लिमेटाइजेशन कहते हैं यानि वहां के अनुकूल बनाना. प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि सर्भी ट्रैवलर ऊंचाई वाले एरिया में जाने से पहले अपने शरीर को कम से कम 48 घंटे का समय दें. 

रोड ट्रिप से शरीर तैयार नहीं होता

प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया कि लोगों को लगता है कि वो रोड ट्रिप कर रहे हैं तो धीरे-धीरे ऊंचाई पर जाने से शरीर इसमें ढ़ल जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है. एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि रोड ट्रैवल अनुकूलन में मदद नहीं करता. ये ऊंचाई के असर को धीरे-धीरे बढ़ाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: lahdclehpermit.in

डायमॉक्स टेबलेट ( 250 mg) लेने की सलाह

एडवाइजरी में टूरिस्ट से बॉडी को अनुकूल बनाने के लिए 250mg (Acetazolamide) टैबलेट लेने की सलाह दी गई है. इसे दिन में दो बार नाश्ते के बाद और रात के खाने के बाद लेना है. लेह पहुंचने से पहले इस दवा को लेना शुरू करना है और वहां पहुंचने के बाद दो दिन तक इसको खाने की सलाह दी गई है.

पहले दो दिन आराम करें

लेह पहुंचने के बाद पहले दो दिन किसी भी तरह की एक्टिविटी जैसे ट्रैकिंग, घूमना या ज्यादा चलना शुरू ना करें. शुरू के दो दिन आराम करें और किसी भी तरह के फिजिकल एक्सरशन से बचें.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

शराब-सिगरेट से बचें, पानी ज्यादा पिएं

एडवाइजरी में बताया गया है कि टूरिस्ट को हर रोज कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना है. इसके साथ ही शराब, सिगरेट और किसी तरह तरह के सिडेटिव लेने से बचें. 

खाना 

टूरिस्ट को पहले दिन लाइट खाना खाने की सलाह दी गई है, जिससे उनको इनडाइजेशन की समस्या न हो पाए.

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें.

  • सिरदर्द
  • मतली
  • खांसी
  • सुस्ती
  • ध्यान लगाने में दिक्कत
  • नींद आने में दिक्कत
  • भूख कम लगना
  • सांस लेने में दिक्कत
  • सांस फूलना

HAPE और HACE हो सकते हैं जानलेवा

एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि  हाई-एल्टीट्यूड पल्मोनरी एडेमा (HAPE) और हाई-एल्टीट्यूड सेरेब्रल एडेमा (HACE) जैसी कंडीशंस को लाइटली ना लें ये जानलेवा साबित हो सकती हैं. फौरन डॉक्टर से संपर्क करें.

  • इसके अलावा टूरिस्ट से 24 से 36 घंटों तक रेस्ट करने, दिन के समय ज्यादा ना सोने और पर्याप्त मात्रा में 2-3 लीटर पानी पीने की सलाह दी गई है.
  • अगर कोई भी इमरजेंसी होती है तो तुरंत लोकल हेल्थ ऑफिसरों और हॉस्पिटल से तुरंत संपर्क करें.

1. CMO office Leh 01982-252012
2. Medical Superintendent, SNM Hospital Leh 01982-252014
3. Casualty SNM Hospital Leh 01982-053629

अगर आप भी अपनी इस यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें. 

ये भी पढ़े: लक्षद्वीप घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए परमिट कैसे मिलता है और क्या हो सकती है 7 दिन की ट्रैवल आइटनरी

ये भी पढ़े: लद्दाख जाने का प्लान है? मजा न बन जाए सजा, पहले जान लें मौसम और जाम का हाल, वायरल वीडियो ने खोली पोल

ये भी पढ़े: हिमालय में ट्रैकिंग से पहले जान लें नए नियम, उत्तराखंड सरकार ला रही सख्त माउंटेनियरिंग पॉलिसी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leh Laddakh, Leh Laddakh Flight, Travel, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com