Healthy Tips: लाल रसीले गाजर (Carrots) आपकी सेहत और स्किन दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद होते हैं. गाजर में विटामिन के, ए, सी, फाइबर, पौटेशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं. गाजर में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. इसके साथ ही दिल और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए भी ये आपको ताकत देता है. लाइफस्टाइल कोच ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) ने इंस्टाग्राम पर गाजर के फायदे बताते हुए इसे खाने का सही तरीका भी बताया है. साथ ही, उन्होंने बताया है कि किस बीमारी में गाजर कैसे खाना चाहिए.

कॉटिन्हो की राय है कि मधुमेह के रोगियों को गाजर का रस बहुत अधिक नहीं पीना चाहिए. ऐसे मरीजों को एक सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए. उनके अनुसार ज्यादा से ज्यादा एक मग रस वे पी सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दांतों और लीवर के लिए भी वरदान
ल्यूक कॉटिन्हो का कहना है कि गाजर खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसे चबाकर खाएं. इस तरीके को अपनाकर गाजर खाते हैं तो आपके दांत तो मजबूत होंगे ही आपके लीवर के लिए भी ये फायदेमंद है. वहीं उनका कहना है कि गाजर का जूस बनाते वक्त फाइबर (fiber) को अलग न करें बल्कि इसके साथ ही जूस तैयार करें. हालांकि, कॉटिन्हो का ये भी कहना है कि भले ही ये सेहत का खजाना हो लेकिन अगर आपको सूट न करें तो आप गाजर का सेवन न करें.
ऐसे बना सकते हैं गाजर का जूसल्यूक कॉटिन्हो के मुताबिक, गाजर के जूस में आप कुछ ड्राई पारसले भी ऐड कर सकते हैं. इसके साथ आप एक या दो बूंद जैतून या नारियल का तेल मिला लें. इसमें चुकंदर, खीरा, लहसुन, अदरक और काली मिर्च डाल लें. इस जूस को बिना छाने फाइबर के सहित पिएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
गंगूबाई काठियावाड़ी की स्क्रीनिंग में जुटे सितारे, आलिया के साथ दीपिका, सारा, कृति भी आई नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं