विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2018

क्या आपके होंठ भी रहते हैं काले? सिर्फ करें ऐसा और पाएं Pink Lips

स्वस्थ और कोमल होंठ आपके व्यक्तित्व की खूबसरती उभारते हैं. कोमल होंठ पाने के लिए ब्लूबेरी, चकोतरा जैसे फलों के सत्वों से युक्त लिप बाम लगाए. फटे होंठ पर नारियल तेल या जोजोबा ऑयल या ब्राउन शुगर लगाएं.

क्या आपके होंठ भी रहते हैं काले? सिर्फ करें ऐसा और पाएं Pink Lips
कोमल होंठ पाने के लिए ब्लूबेरी, चकोतरा जैसे फलों के सत्वों से युक्त लिप बाम लगाए.
  • कोमल होंठ पाने के लिए लिप बाम लगाएं.
  • पिंक लिप्स पाने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन लगाएं.
  • सुपरफूड जैसे ब्लूबेरी युक्त लिप बाम इस्तेमाल करें.
नई दिल्ली: स्वस्थ और कोमल होंठ आपके व्यक्तित्व की खूबसरती उभारते हैं. कोमल होंठ पाने के लिए ब्लूबेरी, चकोतरा जैसे फलों के सत्वों से युक्त लिप बाम लगाए. फटे होंठ पर नारियल तेल या जोजोबा ऑयल या ब्राउन शुगर लगाएं. गुलाब जल और ग्लिसरीन दोनों लाभकारी होते हैं. जहां गुलाब जल का इस्तेमाल आपके होंठों को हल्का गुलाबी रंगत देता है, वहीं ग्लिसरीन मृत त्वचा हटाकर होंठ को कोमल बनाता है, होंठ के कालेपन व रुखेपन से छुटकारा पाने के लिए दोनों को मिलाकर होंठ पर लगाएं. 'स्किनेला' की संस्थापक डॉली कुमार और 'ऑर्गेनिक हार्वेस्ट' की सौंदर्य विशेषज्ञ बिंदिया गुप्ता ने इस संबंध में ये सुझाव दिए हैं : 

काले होंठों को बनाएंगे गुलाबी, ये आसान 5 घरेलू Tips

* सुपरफूड जैसे ब्लूबेरी युक्त लिप बाम इस्तेमाल करें. ब्लूबेरी एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो समय पूर्व उम्रदराज दिखने से सुरक्षित रखता है.

* चकोतरा और संतरा विटामिन ए, सी, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. चकोतरा में मौजूद पोटेशियम हानिकारक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षा प्रदान करता है. इसलिए चकोतरा और संतरा युक्त लिप बाम लगाएं, जिससे होंठों प्राकृतिक गुलाबी रंगत बरकरार रहेगी.

ये है फटे होंठों की परेशानी को खत्म करने का सबसे आसान तरीका
 
lips

* क्रैनबेरी या करौंदा विटामिन बी3, विटामिन बी5 और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पर्यावरणीय कारकों के कारण होने वाले किसी भी नुकसान से बचाता है.

ठंड में फटे होंठों से हैं परेशान, इन तरीकों से पाएं सॉफ्ट और पिंक लिप्स

* होंठों से मृत त्वचा हटाने के लिए मल्टीपरपज ऑर्गेनिक बाम का एक पतला सा लेयर होंठ पर लगाएं और फिर मुलायम टूथब्रश से हल्के हाथों से स्क्रब करें, इसके लिए नए टूथब्रश का इस्तेमाल करें. 

* फटे होंठ की मृत त्वचा हटाने के लिए नारियल तेल और शुगर का इस्तेमाल आसान उपाय है. थोड़े से ऑर्गेनिक नारियल तेल में जरा सा पिसा चीनी मिला लें और फिर इस मिश्रण को हल्के हाथों से होंठ पर मलें. स्क्रब के बाद पानी से धोकर होंठ पर लिप बाम लगा लें.

सर्दियों में होठों को फटने से बचाने के लिए अपनाएं यह तरीके, होगा जबरदस्त फायदा
 
chapped lips

* जोजोबा ऑयल होंठ की त्वचा को पोषण प्रदान करता है और मुलायम बनाता है. इसमें ब्राउन शुगर मिलाकर होंठ पर हल्के हाथों से मलें. कम से कम तीन-चार मिनट मलें.

* ग्रीन टी ऑयल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो होंठों को चमकदार बनाता है. फटे होंठों के लिए यह एक प्रभावी उपचार है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pink Lips, Soft Lips, Soft Pink Lips, Pink Lips Naturally, Black Lips Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com