Covid-19: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और नेता किरण खेर कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं. किरण ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी साझा की है. किरण ने लिखा, 'मैं कोविड से संक्रमित हो गई हूं. तो, जो भी मेरे संपर्क में आया है कृप्या अपना टेस्ट करवा ले.' किरण खेर (Kirron Kher) को साल 2021 में एक तरह का ब्लड कैंसर भी हुआ था और वे रिकवरी के बाद अपने शो इंडियाज गोट टैलेंट में जज की भूमिका पर लौटी थीं. किरण का इस समय कोरोना से पीड़ित होना इस बात की ओर इशारा है कि हम सभी को कोरोना को हल्के में नहीं लेना चाहिए और जरूरी सावधानी बरतनी चाहिए. जानिए, कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने पर किस तरह के लक्षण दिखते हैं, कैसे सावधानी बरती जाती है और इलाज के लिए क्या करें.
I have tested positive for Covid. So anyone who has come in contact with me please get yourself tested.
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) March 20, 2023
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कोरोनावायरस के लक्षण | Coronavirus Symptoms
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर शुरूतआती दौर में हल्के लक्षण दिखने लगते हैं जिनका समय रहते पता लगाकर सावधानियां बरतने पर बिना अस्पताल में भरती हुए भी ठीक हुआ जा सकता है.
- कोरोना होने पर बुखार, सिर दर्द, थकावट और स्वाद या सूंघने की शक्ति का चले जाना जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं. इसके अलावा, गले में दर्द, खराश, सिर में दर्द, दस्त और स्किन पर खुजली जैसी दिक्कत हो सकती है.
- जिन लोगों को कोविड-19 का अत्यधिक खतरा होता है उनमें बात करने की शक्ति का कम होना, सांस लेने में दिक्कत होना और सीने में दर्द जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
- कोविड-19 से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखी जाए. जिस भी व्यक्ति को खांसी या जुकाम (Cold) हो उससे दूरी बनाकर रखें.
- नियमित तौर पर मास्क लगाएं खासकर भीड़ वाली जगह पर.
- छींकने या खांसने पर हाथों को सैनिटाइज करें.
- सार्वजनिक जगहों की सतहों को छूने से परहेज करें और अगर छूएं भी तो हाथों को तुरंत सैनिटाइज करें. कोई सतह छूने के बाद अपनी आंखों, नाक या मुंह को ना छुएं.
- हाथों को समय-समय पर साबुन से धोएं.
- अगर आपको अपने अंदर किसी तरह का कोविड-19 लक्षण नजर आए तो तुरंत खुद को आइजोलेट कर लें यानी अलग कमरे में रहें.
- कोरोनावायरस से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) का मजबूत होना आवश्यक है. इसके लिए खानपान में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें.
हल्दी का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है.
- अदरक की चाय पी जा सकती है. इससे शरीर हल्के-फुल्के इंफेक्शन से भी बचता है.
- आप काढ़ा बनाकर पी सकते हैं.
- कोरोना सी पीड़ित होने पर शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम दें.
- पानी पीते रहें जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं