विज्ञापन

क्या नमक खटमलों को मारता है? बिस्तर से खटमल मारने के लिए कौन सी दवा है

खटमल घर में आने का क्या कारण है. क्या कपूर से खटमल भाग जाते हैं? चारपाई में खटमल होने से सोना मुश्‍कि‍ल हो गया है, तो बना लें ये दवाई और छ‍िड़क दें. सारे खटमल मर जाएंगे.

क्या नमक खटमलों को मारता है? बिस्तर से खटमल मारने के लिए कौन सी दवा है
खटमल मारने की सबसे बढ़िया दवा कौन सी है.

Khatmal ki Dawa: क्या खटमलों ने आपकी भी नींद हराम कर दी है. दिनभर की थकान के बाद जब आप बिस्तर पर चैन से आराम करने जाते हैं, तो क्या ये आपको सोने भी नहीं देते हैं. खून चूसने वाले ये बिन बुलाए मेहमान एक बार घर में घुस जाएं, तो इन्हें निकालना किसी जंग से कम नहीं लगता है. अगर आप भी महंगे पेस्ट कंट्रोल और केमिकल वाले स्प्रे इस्तेमाल करके थक चुके हैं, तो अब परेशान होना छोड़ दीजिए. आज हम आपको घर की ही चीजों से खटमल मारने की 5 ऐसी धांसू दवाइयां बनाना सिखाएंगे, जो आपके घर से एक-एक खटमल को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे.

खटमल मारने की दवा कैसे बनाएं | Khatmal marne ki dawa kaise banaye

खटमल घर में आने का क्या कारण है?

घर में खटमल (Bed Bugs) आने की मुख्य वजह बाहर से किसी संक्रमित वस्तु, यात्रा या कपड़ों के जरिए उनका आपके घर में प्रवेश करना है. वे गंदगी से नहीं बल्कि इंसानी शरीर की गर्मी और कार्बन डाइऑक्साइड से आकर्षित होकर पनपते हैं. 

क्या लक्ष्मण रेखा से खटमल मर जाते हैं?

कई लोगों को लगता है क‍ि लक्ष्‍मण रेखा चॉक से खटमल मर जाते हैं और वह ब‍िस्‍तर या खाट के चारों तरफ लक्ष्‍मण रेखा से लकीरें खींच देते हैं. सच तो ये है क‍ि लक्ष्मण रेखा मुख्य रूप से कॉकरोच और चीटियों जैसे रेंगने वाले कीड़ों को मारने में इस्‍तेमाल की जाती है. खटमल बिस्तर, लकड़ी के फर्नीचर और गद्दों के अंदर गहराई में छ‍िपे होते हैं. यही वजह है क‍ि उन पर यह चॉक असर ब‍िल्‍कुल नहीं होता है. 

Saumya Shetty, who flew Air India in July, posted a photo showing her arm full of bite marks due to bed bugs

Saumya Shetty, who flew Air India in July, posted a photo showing her arm full of bite marks due to bed bugs

क्या कपूर से खटमल भाग जाते हैं?

आप घर में पनप रहे खटमल को जड़ से खत्‍म करना चाहते हैं, तो कपूर की तेज और तीखी गंध से खटमल काफी हद तक मर जाते हैं. दरअसल, कपूर की गंध खटमल को ब‍िल्‍कुल भी पसंद नहीं होती है.

ब्लीचिंग पाउडर से खटमल मरता है क्या?

अगर घर में खटमल हो जाए तो वह आपका खून तो पीएगा ही, साथ ही वह आपको काट काटकर रातभर सोने नहीं देगा. अगर आप खटमल मारना चाहते हैं, तो ब्लीचिंग पाउडर या ब्लीच के सीधे संपर्क में आने वाले खटमल मर जाते हैं. लेकिन यह खटमलों को खत्म करने का कोई प्रभावी या व्यावहारिक तरीका नहीं माना गया है. एक बार मरने के बाद वह फ‍िर से दोबारा हो सकते हैं. वैसे ब्लीच केवल उन्हीं खटमलों को मारता है जो इसके सीधे संपर्क में आते हैं, जबकि दरारों, गद्दों या लकड़ी के अंदर छिपे हुए हजारों खटमल और उनके अंडे सुरक्षित बच जाते हैं और कुछ समय बाद फ‍िर से खटमल होने का डर बना रहता है. 

Add image caption here

Add image caption here

बेकिंग सोडा (Baking Soda)

बेकिंग सोडा हर किचन में मिल जाता है और यह खटमलों को सुखाकर मारने में माहिर है. बिस्तर के कोने, सोफे के नीचे या कहीं और.. जहां भी आपको खटमल दिखें, वहां बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसे एक हफ्ते तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर सफाई कर लें. 3-4 हफ्ते ऐसा करने से खटमलों का पूरा खानदान साफ हो जाएगा.

नीम का पावरफुल स्प्रे (Neem Spray)

नीम में ऐसे एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जिसकी महक से ही कीड़े भाग खड़े होते हैं. नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी का रंग बदल जाए, तो उसे छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इस पानी का छिड़काव अपने गद्दों और सोफों पर करें. आप चाहें तो नहाने के पानी में भी इसे मिला सकते हैं, इससे खटमल आपके शरीर के पास नहीं फटकेंगे.

पुदीना (Mint)

पुदीने की खुशबू हमें जितनी अच्छी लगती है, खटमलों को उतनी ही नफरत है. पुदीने की ताजी पत्तियां लें और उन्हें अपने बिस्तर के पास या गद्दे के नीचे रख दें. हर 3-4 दिन में पत्तियां बदलते रहें. आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों को पीसकर अपने शरीर के खुले हिस्सों पर भी लगा सकते हैं. इससे खटमल आपको नहीं काटेंगे.

टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)

टी ट्री ऑयल सिर्फ पिंपल्स हटाने के काम नहीं आता है, यह एक बेहतरीन एंटी-सेप्टिक है, जो खटमलों को खत्म कर सकता है. इसकी दवा बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में गुनगुना पानी लें और उसमें टी ट्री ऑयल की 10-15 बूंदें मिला लें. इस मिक्सचर को पूरे घर और खासकर खटमलों के छिपने की जगह पर स्प्रे करें. हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें. खटमल घर से भाग जाएंगे.

लौंग या पिपरमेंट का तेल (Clove or Peppermint Oil)

लौंग के तेल की तेज महक खटमलों का दम घोंट देती है. इसकी दवा बनाने के लिए गुनगुने पानी में लौंग का तेल या पिपरमेंट ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे खटमलों के अड्डों पर स्प्रे करें. इससे खटमल तुरंत बाहर निकल आएंगे और भाग जाएंगे.

खटमलों को हमेशा के लिए कैसे दूर रखें

  • महीने में कम से कम एक बार अपने गद्दे और तकियों को तेज धूप में जरूर रखें.
  • चादरों और तकिये के कवर को हफ्ते में दो बार गर्म पानी से धोएं.
  • अगर फर्नीचर में कोई भी दरार या गड्ढा है, तो उसे तुरंत भरवाएं.
  • बिस्तर पर खाने से कीड़े और खटमल जल्दी पनपते हैं, इसलिए बिस्तर पर बैठकर न खाएं.

यह भी पढ़ें- Parenting Tips: बच्चे को लिखना कैसे सिखाएं? ABCD नहीं इस तरह करें शुरुआत, पीडियाट्रिशियन ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com