
करवा चौथ: महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं.
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
उत्तर भारत में विशेष रूप से मनाया जाता है करवा चौथ
महिलाएं दिन भर व्रत रखकर करती हैं पति के लंबे जीवन की कामना
देश के अलग-अलग हिस्सों में आठ बजे के बाद दिखाई देगा चंद्रमा
उत्तर भारत में गाजियाबाद में चंद्रमा के दर्शन रात 8.30 बजे किए जा सकेंगे. लखनऊ में 8.35 बजे, देहरादून में 8.32 बजे, आगरा में 8.35 बजे और चंडीगढ़ में 8.42 बजे चांद देखा जा सकेगा.
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2017: हाथों की बढ़ानी है शोभा तो इन टिप्स से रचाएं मेहंदी
भोपाल में रात 8 बजकर 34 मिनट पर चांद दिखाई देगा. अहमदाबाद में 8.45 बजे, मुंबई में 8.35 बजे और पुणे में 8.30 बजे चांद के दर्शन करके महिलाएं व्रत समाप्त कर सकेंगी.
यह भी पढ़ें : Karwa Chauth 2017: व्रत में सेहत का रखें ख्याल, जानिए व्रत के पहले और बाद में क्या खाएं-क्या नहीं
उधर पूर्वोत्तर में गुवाहाटी के आसमान में रात 8.40 बजे चांद आएगा. कोलकाता में 8.35 बजे और पटना में 8 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा के दीदर किए जा सकेंगे. दक्षिण भारत में चेन्नई में रात 8.30 बजे और बेंगलुरु में भी 8.30 बजे चंद्रमा के दर्शन हो सकेंगे.
यह भी पढ़ें : करवा चौथ 2017: पुरुष बनाएं महिलाओं के करवाचौथ को स्पेशल
करवा चौथ पर पूजन के लिए शाम 5.55 बजे से 7 बजकर 9 मिनट तक पूजन करने का मुहूर्त है. इस पूजन के बाद चंद्रमा के उदित होने पर व्रत समाप्त होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं