- जामुन खाने पर शरीर को मिलते हैं कई फायदे.
- पुरुषों की सेहत को बेहतर बनाता है जामुन.
- पेट से जुड़ी दिक्कतें भी रहती हैं दूर.
Men's Health: जामुन गर्मियों का एक लजीज फल है जो सेहत के लिए भी कई मायनों में अच्छा है. जामुन खाने पर अक्सर बचपन की यादें तरोताजा हो जाती हैं जैसे वो दिन जब हम जामुन (Jamun) से जीभ बैंगनी करके घूमते थे. लेकिन, जामुन (Java Plum) के जो फायदे बचपन में नजर नहीं आते थे वो अब समझ आने लगे हैं. पुरुषों के लिए खासतौर पर जामुन खाने के कई फायदे होते हैं. यह ना सिर्फ पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है बल्कि स्किन पर भी इसका अच्छा असर देखने को मिलता है. आइए जानें, पुरुषों की सेहत के लिए जामुन खाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं.
पुरुषों की सेहत पर जामुन के फायदे | Benefits of Eating Java Plum
मसूड़ों से खून निकलना मसूड़ें से खून निकलने (Gum Bleeding) की दिक्कत को दूर करने के लिए जामुन चूसना अच्छा होता है. जामुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकते हैं. आप चाहें तो जामुन के पत्तों को पीसकर दांत साफ करने का पाउडर भी बना सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
जामुन को वजन घटाने (Weight Loss) के लिए भी अच्छा फल कहा जा सकता है. जामुन में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और कैलोरी कम होती है जिस चलते यह वजन घटाने में मददगार है. साथ ही, इसमें वॉटर कंटेन्ट भी ज्यादा होता है और फैट की मात्रा कम.
ब्लड प्रेशर में फायदेमंदजामुन में पौटेशियम अच्छीखासी मात्रा में होता है जिस चलते यह हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को दूर रखता है. जो पुरुष ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) से परेशान रहते हैं वे जामुन का सेवन कर सकते हैं.
स्किन रहती है स्वस्थ
जामुन पिंपल्स, झुर्रियों और फोड़े-फुंसियों (Acne) को त्वचा से दूर रखता है. पुरुष अक्सर अपने स्किन केयर को गंभीरता से नहीं लेते, ऐसे में जामुन खाना एक अच्छा चुनाव है. जामुन में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो स्किन को निखारने में मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं