हेल्दी, शाइनी और घने बालों की चाहत हर किसी को होती है. इसके लिए लोग तमाम तरह के हेयर ऑयल, महंगे शैंपू और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों की देखभाल में आपकी कंघी का भी योगदान होता है? यानी हेयर केयर के लिए सिर्फ अच्छे शैंपू या हेयर ऑयल की ही जरूरत नहीं होती, बल्कि सही कंघी चुनना भी उतना ही जरूरी है. अक्सर लोग बिना सोचे-समझे कोई भी कंघी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन बालों की बनावट, लंबाई और उनकी जरूरत के हिसाब से सही कंघी चुनने से बाल कम टूटते हैं, उलझन कम होती है और बाल ज्यादा हेल्दी दिखते हैं. इसी कड़ी में मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट जुशिया भाटिया सरीन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया है कि किस तरह के बालों के लिए कौन सी कंघी का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है. आइए जानते हैं इस बारे में-
कर्ली बाल
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आपके बाल कर्ली या ज्यादा वेवी हैं तो चौड़ेदांत वाली कंघी (Wide Tooth Comb) सबसे अच्छी रहती है. इससे बाल आसानी से सुलझ जाते हैं और टूटने का खतरा भी कम होता है. अगर बाल हल्के वेवी हैं तो पैडल ब्रश बेहतर ऑप्शन है.
स्ट्रेट बालस्ट्रेट बालों के लिए पतले दांत वाली कंघी (Fine Tooth Comb) सही मानी जाती है, क्योंकि इससे बाल आसानी से सेट हो जाते हैं.
गीले बालों में कौन-सी कंघी करें इस्तेमाल?अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एसोसिएशन के अनुसार, गीले बाल ज्यादा कमजोर होते हैं और जल्दी टूट सकते हैं. इसलिए गीले बालों में जोर से कंघी नहीं करनी चाहिए. हालांकि, अगर आपके बाल कर्ली या बहुत टेक्सचर वाले हैं तो गीले बालों में चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बाल आसानी से सुलझ जाते हैं, कम टूटते हैं और फ्रिज भी कम होता है.
बालों में वॉल्यूम बढ़ाने के लिएडर्मेटोलॉजिस्ट आगे बताती हैं, अगर आप अपने बालों में वॉल्यूम चाहते हैं तो राउंड ब्रश का इस्तेमाल करें. ब्लो ड्राई के दौरान यह बालों को हल्का कर्ल या वेव देने में भी मदद करता है. वहीं, जल्दी ब्लो ड्राई करने के लिए वेंट ब्रश सबसे अच्छा माना जाता है.
पतले बालों के लिएजिन लोगों के बाल पतले हैं, उनके लिए सॉफ्ट बोअर ब्रिसल ब्रश बेहतर रहता है.
मोटे और घने बालों के लिएडॉक्टर सरीन से अलग हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोटे और घने बालों के लिए पैडल ब्रश सबसे अच्छा माना जाता है. इसके नायलॉन पिन मोटे बालों को आसानी से सुलझाते हैं.
कमजोर बालों के लिएइन सब से अलग अगर बाल पतले हो रहे हैं या कमजोर हैं तो सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह बालों को खींचता नहीं है और टूटने से बचाता है.
बालों में कंघी करने के फायदेरिपोर्ट में आगे बताया गया है, रोज सही तरीके से कंघी करने पर सिर की त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे स्कैल्प का नेचुरल ऑयल पूरे बालों में फैल जाता है. इससे बालों के सूखे सिरे भी पोषण पाते हैं और बाल ज्यादा चमकदार दिखते हैं. साथ ही, कंघी करने से बाल सुलझे रहते हैं और कम टूटते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा कंघी करने से भी बचें. साथ ही कंघी को समय-समय पर साफ करते रहें.
यह भी पढ़ें- यूरोप में माता-पिता बच्चों को ऐसे बनाते हैं समझदार, Parenting Coach ने कहा हर पैरेंट को करने चाहिए ये 7 काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं