विज्ञापन

क्या मानसून में नमी से जाने लगी आपकी ज्वेलरी की चमक? अपनाएं ये 5 टिप्स, लगेंगे एकदम नए जैसे

मानसून के सीजन में नमी से ज्वेलरी की चमक जाने लगती है. ऐसे में कुछ आसान टिप्स को रोजाना फॉलो करने से आप उन गहनों को नए जैसा बनाए रख सकते हैं.

क्या मानसून में नमी से जाने लगी आपकी ज्वेलरी की चमक? अपनाएं ये 5 टिप्स, लगेंगे एकदम नए जैसे
मानसून में ज्वेलरी को कैसे सेफ रखें
Photo Credit: NDTV

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है. बारिश का मौसम जितना ज्यादा सुहावना होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी माना जाता है. इस समय महिलाओं की एक शिकायत रहती है कि उनकी ज्वेलरी की चमक जाने लगती है. दरअसल, मानसून के मौसम में पसीने और हवा में नमी बढ़ जाने से ज्वेलरी की चमक फीकी पड़ सकती है. इस वजह से बारिश के मौसम में सोना, चांदी, हीरा या बाकी ज्वेलरी को खास देखभाल की जरूरत होती है. आपको बता दें कि बारिश के दिनों में थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतकर आप अपनी ज्वेलरी की चमक बरकरार रख सकते हैं और लंबे समय तक नए जैसा बनाए रख सकते हैं. आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

1. नमी से बचाएं

मानसून के मौसम में ज्वेलरी को नमी से बचाना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आप ज्वेलरी को ऐसी एक्टिविटीज के दौरान न पहनें जब आपको ज्यादा पसीना आता हो. इसके अलावा अगर आपकी ज्वेलरी बारिश में भीग जाती हैं, तो तुरंत मुलायम कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें. साथ ही लॉक्स और छोटी फिटिंग्स को भी सही से चेक करें, क्योंकि नमी के कारण ये हिस्से ढीले पड़ सकते हैं. 

2. सफाई का ध्यान रखें 

मानसून के दौरान ज्वेलरी पर धूल, पसीना और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जम सकते हैं, जिससे उसकी चमक कम हो सकती है. ऐसे में हर बार पहनने के बाद ज्वेलरी को मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करना चाहिए. इसके अलावा समय-समय पर इसे हल्के साबुन के घोल और गुनगुने पानी से भी साफ किया जा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

3. सही से स्टोर रखें

मानसून के मौसम में नमी का असर मेटल्स और रत्नों दोनों पर पड़ सकता है. इससे बचने के लिए अपनी ज्वेलरी को हमेशा अलग-अलग मुलायम पाउच में रखें. इस तरह की पैकिंग ज्वेलरी को स्क्रैच से बचाती है और नमी की वजह से होने वाले नुकसान का खतरा भी कम करती है. इसके अलावा आप ज्वेलरी बॉक्स में सिलिका जेल के छोटे पैकेट भी रख सकते हैं. इससे अतिरिक्त नमी सोखने में मदद मिलती है.

4. रत्नों को अच्छे से स्टोर करें

मानसून के दौरान रत्नों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ज्यादा नमी इनके पीछे लगी फॉइल या सेटिंग के अंदर पहुंच सकती है. इससे उनकी चमक धुंधली पड़ सकती है. ऐसे में ज्वेलरी को सूखी जगह पर रखें, नमी से बचाएं और पहनने के बाद अच्छी तरह साफ करके सुरक्षित तरीके से स्टोर करें.

5. कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से बचाएं

परफ्यूम, हेयर स्प्रे, लोशन और मेकअप जैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स आपकी ज्वेलरी की नेचुरल चमक को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए तैयार होते समय ज्वेलरी को सबसे आखिर में पहनें.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: सफेद बालों को रोकने और हेयर ग्रोथ को बढ़ाने के लिए क्या खाएं? न्यूट्रिशनिस्ट से जान लें

यह भी पढ़ें: स्टील का टिफिन, चंपक और 2 रुपये का सिक्का... 90s के बच्चों का बस्ता था यादों का खजाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com