विज्ञापन

Iron या Plastic Cooler? खरीदने से पहले जान लें कौन सा होगा आपके लिए सही

इसे लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा कूलर अधिक कूलिंग करता है और कौन सा बेहतर होता है. आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा.

Iron या Plastic Cooler? खरीदने से पहले जान लें कौन सा होगा आपके लिए सही
Iron cooler vs Plastic cooler – गर्मी में कौन देता है बेहतर ठंडक

Iron Cooler Vs Plastic Cooler: तेज गर्मी में कूलर खरीदते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है – Iron Cooler लें या Plastic Cooler? दोनों दिखने में अलग हैं, लेकिन ठंडक, बिजली खपत और टिकाऊपन में जमीन-आसमान का फर्क पड़ जाता है. अगर आप गलत कूलर चुन लेते हैं, तो गर्मी में सिर्फ पछतावा हाथ लगता है. तेज गर्मी में कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन कूलर खरीदते वक्त सबसे बड़ी उलझन यही होती है- प्लास्टिक वाला लें या लोहे की बॉडी वाला. क्या वाकई लोहे का कूलर ज्यादा ठंडक देता है या प्लास्टिक कूलर बेहतर साबित होता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं. 

अप्रैल का महीना अब लगभग खत्म होने वाला है और देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में कूलर का इस्तेमाल करते हैं. अधिकतर घरों में एयर कूलर का इस्तेमाल आम है, क्योंकि ये किफायती और असरदार होते हैं. कूलर आमतौर पर दो तरह के होते हैं- मेटल बॉडी (लोहे की बॉडी) और प्लास्टिक बॉडी. इसे लेकर बहुत से लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा कूलर अधिक कूलिंग करता है और कौन सा बेहतर होता है. आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा.

लोहे का कूलर और प्लास्टिक कूलर में क्या फर्क है? (Iron Cooler Vs Plastic Cooler)

Iron Cooler क्या है और यह कैसे ठंडक देता है?

मेटल कूलर का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है और ये अपनी मजबूती के लिए जाने जाते हैं. इनकी बॉडी काफी मज़बूत होती है और इनमें आम तौर पर बड़े पंखे और बड़े पानी के टैंक होते हैं, जिससे कूलिंग बेहतर होती है. हालांकि, ये भारी होते हैं और इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना मुश्किल होता है. अगर इनकी ठीक से देखभाल न की जाए, तो इनमें जंग भी लग सकता है.

Plastic Cooler क्या होता है और इसके फायदे-नुकसान

आजकल प्लास्टिक कूलर ज़्यादा पॉपुलर हो रहे हैं. ये हल्के होते हैं, इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है, और ये मॉडर्न डिजाइन में आते हैं जो घर में देखने में भी अच्छे लगते हैं. इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इनमें जंग नहीं लगता. हालांकि, इनकी बॉडी मेटल जितनी मजबूत नहीं होती और समय के साथ इनमें दरारें पड़ सकती हैं.

Also Read: गर्मियों में अचानक क्यों होने लगती है गले में खराश, हल्का बुखार और खांसी? क्या है समर कोल्ड और साइनस की सूजन

Latest and Breaking News on NDTV

Iron Cooler Vs Plastic Cooler: ठंडक में कौन आगे? (Plastic or Iron: Which Cooler Provides Better Cooling?)

कूलिंग इस बात पर निर्भर नहीं करती कि कूलर मेटल का है या प्लास्टिक का. यह मुख्य रूप से पंखे, मोटर और कूलिंग पैड पर निर्भर करती है. दमदार मोटर और अच्छी क्वालिटी के हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर बेहतर कूलिंग देते हैं. बड़े कमरों के लिए आम तौर पर बड़े मेटल कूलर ज्यागा असरदार होते हैं.

बिजली की खपत किस कूलर में ज्यादा होती है?

मेटल कूलर आम तौर पर ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि वे आकार में बड़े होते हैं और अक्सर उनमें ज्यादा दमदार मोटर लगी होती है. प्लास्टिक कूलर में आम तौर पर छोटी मोटर लगी होती है और वे कम बिजली इस्तेमाल करते हैं.

Also Read: AC की कूलिंग कम हो रही है? नॉर्मल सर्विस या डीप क्लीनिंग—क्या है सही विकल्‍प

Plastic cooler cooling, Iron body cooler benefits, Cooler electricity consumption, Summer cooler buying tips,

लंबे समय में कौन सा कूलर ज्यादा टिकाऊ है?

अगर आपको किसी बड़े कमरे या खुली जगह के लिए कूलर चाहिए और आपको उसके वजन से कोई दिक्कत नहीं है, तो मेटल कूलर एक अच्छा ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको कुछ हल्का, पोर्टेबल और कम रखरखाव वाला चाहिए, तो प्लास्टिक कूलर एक बेहतर विकल्प है.

आखिर कौन सा Cooler खरीदना सही रहेगा?

अगर आपको तेज ठंडक और लंबा टिकाऊ कूलर चाहिए, तो Iron Cooler बेहतर विकल्प है। लेकिन अगर हल्का, सस्ता और कम मेंटेनेंस वाला कूलर चाहिए, तो Plastic Cooler आपके लिए सही रहेगा।

Iron Cooler Vs Plastic Cooler – FAQs

1. कौन सा कूलर ज्यादा ठंडा करता है?

Iron Cooler आमतौर पर ज्यादा ठंडा करता है क्योंकि इसका बॉडी मटीरियल हीट को अच्छे से रोकता है।

2. Plastic Cooler बिजली कम खपत करता है?

हां, Plastic Cooler हल्का होता है, इसलिए कई मॉडल कम बिजली में काम करते हैं।

3. घर के लिए कौन सा कूलर बेहतर रहेगा?

छोटे कमरे के लिए Plastic Cooler और बड़े स्पेस के लिए Iron Cooler ज्यादा बेहतर होता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com