Iran Famous Sweets: ईरान सिर्फ अपनी ब्यूटी के लिए नहीं, बल्कि अपने बेहद टेस्टी मिठाइयों के लिए भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए भी माना जा सकता है क्योंकि ईरानी मिठाइयों में अक्सर केसर, गुलाबजल, पिस्ता और बादाम जैसे खास स्वादों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे उनका स्वाद बेहद खास हो जाता है. सबसे जानी-मानी और स्वादिष्ट ईरानी मिठाइयों का स्वाद अगर आप भी चखना चाहते हैं, तो नीचे बताई गई 4 फेमस ईरान की मिठाइयों को एक बार जरूर ट्राई करिएगा.

ईरान में सबसे लोकप्रिय मिठाई कौन सी है?
बकलावा: बकलावा ईरान और मध्य-पूर्व की सबसे मशहूर मिठाइयों में से एक है. इसे पतली परतों वाली पेस्ट्री, ड्राई फ्रूट्स और शहद या चाशनी से तैयार किया जाता है, जिसके ऊपर पिस्ता या बादाम डाले जाते हैं, यही कारण है यह खानें में बेहद शानदार लगता है.
गाज: गाज एक पारंपरिक ईरानी मिठाई है जो नूगा जैसी होती है. इसे चीनी, अंडे की सफेदी, पिस्ता और गुलाबजल से तैयार किया जाता है और इसकी बनावट हल्की और मुलायम होती है, इसलिए यह मिठाई दिखने के साथ ही साथ खाने में भी एकदम अलग होती है.
फालूदा: फालूदा का नाम आए और मुंह में पानी न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. क्या आप जानते हैं? फालूदा जिसे आप बड़े चाव से खाते हैं माना जाता है कि इसका मूल रूप ईरान से ही आया है. इसमें सेवईं, गुलाब सिरप, बर्फ और कभी-कभी आइसक्रीम मिलाकर परोसा जाता है, जिसे खाने का आनंद गर्मियों के मौसम में आता है.
सोहन: इस कुरकुरे हलवे को केसर से तैयार किया जाता है. इसे बनाने के लिए मक्खन, इलायची सूजी, केसर, और पिस्ता से बनाया जाता है. अगर आपको केसरिया स्वाद के साथ ही साथ कुरकुरेपन भी पसंद है, तो आप इसे जरूर ट्राई करें.
इसे भी पढ़ें: कटिंग से लेकर सिंचाई तक, यहां जानें घर पर हड़जोड़ लगाने का सही तरीका!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं