क्रिकेट लवर्स के लिए मैच सिर्फ एक क्रिकेट नहीं होता है, बल्कि वो एक ऐसा फेस्टिवल होता है जिसको वो अपने दोस्तों, फैमिली के साथ एंजॉय करना पसंद करते हैं. अगर मैच भारत-पाकिस्तान का हो तो एक्साइटमेंट तो और ज्यादा बढ़ जाती है. आज शाम यानि की 14 जून को भी भारत-पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का मैच है. ऐसे में अगर आप भी आज की शाम को अपने दोस्तों और फैमिली के साथ प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे मैच की पूरी तैयारी करने का सही तरीका.
मैच का मजा कैसे आता है? सब एक साथ बैठे हों इसके साथ ही टेस्टी स्नैक्स और ड्रिंक्स का साथ मैच के मजे को दोगुना करते हैं. लेकिन अगर मैच के बीच में आपको बार-बार किचन में जाना पड़े तो मजा कम हो जाता है.
इसलिए आप शाम से पहले ही स्नैक्स और ड्रिंक्स की तैयारी कर सकते हैं, जिससे आप पूरे फोकस के साथ मैच को एंजॉय कर सकते हैं.
1. पॉपकॉर्न या मसाला मखाना

Photo Credit: NDTV
अगर आप कुछ लाइट और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आपके लिए पॉपकॉर्न या फिर मसाला मखाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है. पॉपकॉर्न तो आप आसानी से बना सकते हैं. वहीं बात करें मखाना की तो, इसको आप देसी घी में फ्राई करें और इसमें नमक और चाट मसाला मिलाकर तैयार कर लें.
2. सैंडविच

Photo Credit: NDTV
इसके साथ ही आप वेज सैंडविच बना सकते हैं. सैंडविच के लिए आप प्याज, टमाटर, खीरा को काट लें और ब्रेड में मेयोनीज, केचप डालकर इसमें सब्जियों को फिल कर के दूसरी ब्रेड से कवर कर दें. आपके सैंडविच बनकर तैयार हैं.
3. फ्रेंच फ्राइज या आलू वेजेज

Photo Credit: NDTV
अगर आप बच्चों के साथ मैच देख रहे हैं तो इसके लिए फ्रेंच फ्राइज या आलू वेजेज बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. इसके लिए आप आलू को पहले से ही काटकर रख लें और मैच के शुरू होने से पहले इनको फ्राई या बेक कर लें.
4. डिप

Photo Credit: NDTV
मैच के साथ चिप्स जैसे स्नैक्स और नाचोज खाने में भी मजा आती है. इसके लिए आप डिप घर पर ही तैयार कर सकते हैं. आप इस डिप को दही, पुदीना और थोड़ा मसाला मिलाकर आसान डिप तैयार हो सकता है.
अब स्नैक्स की तैयारी हो गई है तो ड्रिंक्स को कैसे भूल सकते हैं.
- नींबू पानी को आप पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं.
- कोल्ड कॉफी भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
- गर्मियो के मौसम में आइस्ड टी भी एक अच्छी ड्रिंक का ऑप्शन हो सकता है.
- इसके अलावा आप फ्रूट पंच भी तैयार कर सकते हैं.
इसके साथ ही मैच शुरू होने से पहले एक ट्रे में टिश्यू पेपर और हैंड टॉवेल को सेट कर के रख लें. मैच के बाद काम ना बढ़े इसके लिए आप रियूजेबल प्लेट्स और गिलास का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें: लक्षद्वीप घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए परमिट कैसे मिलता है और क्या हो सकती है 7 दिन की ट्रैवल आइटनरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं