- अब बालों का ना बढ़ना यह बहुत आम समस्या हो गई है.
- मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटीनिक एसिड पाया जाता है.
- वहीं करी पत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं.
Methi For Hair: आजकल बालों (Hair) की समस्या से बड़े तो क्या बच्चे और जवान भी जूझ रहे हैं. असमय (White Hair) बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना, (Hair Fall) बीच में से बालों का टूटना, बालों का ना बढ़ना यह बहुत आम समस्या हो गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन (Home Remedy For Hair) में ही दो ऐसे सुपर इनग्रेडिएंट मौजूद हैं, जो आपकी बालों की ग्रोथ (Hair Growth) के लिए एकदम ट्राइड एंड टेस्टेड हैं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल हेयर ग्रोथ और हेयर प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए कर सकते हैं और पा सकते हैं लंबे, शाइनी और घने बाल.
कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के सामने बैठने से हो गई हैं आंखें कमजोर

मेथी दाने से लंबे और घने होंगे बाल (Hair will be long and thick with fenugreek seeds)
चावल या रोटी किसे खाने से तेजी से घटेगा वजन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
मेथी दाना और करी पत्ते से बढ़ेंगे बाल | Hair will grow faster with fenugreek seeds and curry leaves
बता दें कि मेथी के दानों में प्रोटीन और निकोटीनिक एसिड पाया जाता है,जो हेयर ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इतना ही नहीं मेथी दाना बालों को मजबूत करने के काम भी आता है. वहीं दूसरी ओर करी पत्ता में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्कैल्प के रोम छिद्रों को खोलते हैं, जिससे बाल हेल्दी होते हैं और तेजी से हेयर ग्रोथ में भी मदद करते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

अब आपको बताते हैं कि कैसे आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके लंबे बाल पा सकते हैं. तो इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को बारीक पीस लें. फिर 15 से 20 करी पत्तों का पेस्ट बना लें. दोनों को एक बड़े बाउल में डालें. इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं और इस पेस्ट को अपने बालों में 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें. आप देखें कि कुछ समय तक इसका इस्तेमाल रेगुलर करने से आपके बालों की ग्रोथ होने लगेगी.

इतना ही नहीं मेथी दाना और करी पत्ता का इस्तेमाल अगर आप हफ्ते में 2 दिन करते हैं, तो ये बालों का झड़ना भी रोकता है और इसका इस्तेमाल करने से बाल नेचुरली कंडीशन होते हैं, जिससे आपको केमिकल युक्त कंडीशनर का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है. गर्मियों के दिनों में डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में कड़ी पत्ते में मौजूद एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बालों से डैंड्रफ को निकालने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ऑस्कर विजेता ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम से मिले अनुराग ठाकुर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं