विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2019

Twitter पर महिला ने पूछा, 'पैसे कैसे बचाऊं?', मिले ऐसे मज़ेदार जवाब

महिला यूजर ने लिखा, "क्या कोई मुझे सिखा सकता है. पैसे कैसे बचाए जाएं? मैं आपको भुगतान करूंगी."

Twitter पर महिला ने पूछा, 'पैसे कैसे बचाऊं?', मिले ऐसे मज़ेदार जवाब
ट्विटर यूजर्स ने दी पैसे बचाने के मजेदार टिप्स
नई दिल्ली:

प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते ग्राहकों के आंसू निकाल रहे हैं. ऐसे में पैसे बचाने की टिप्स की तलाश करने वाले एक ट्विटर यूजर के पोस्ट को अन्य यूजर्स से मजाकिया प्रतिक्रिया मिली.

महिला यूजर ने लिखा, "क्या कोई मुझे सिखा सकता है. पैसे कैसे बचाए जाएं? मैं आपको भुगतान करूंगी."

इसके जवाब में एक यूजर ने लिखा, "सबसे पहले छूट की बिक्री से बचें."

दूसरे ने लिखा, "प्याज में निवेश करें."

अन्य ने लिखा, "आपके घर से बहुत दूर पर स्थित बैंक में एक नया खाता खोलें. इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, चेक बुक कुछ नहीं लें. वेतन मिलने के दिन उस खाते में कुछ पैसे ट्रांसफर करें."

एक ने लिखा, "अपना सारे रुपये मेरे खाते में दें, मैं आपके लिए उन्हें सुरक्षित रखूंगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Save Money, How To Save Money From Salary, Money Saving Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com