मानसून के सीजन में बारिश से मौसम काफी ज्यादा सुहावना हो जाता है. इस दौरान गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. इस दौरान घरों में अजीब तरह की बदबू आने लगती है. इसके कारण कभी-कभी घर में रुकना तक मुश्किल हो जाता है. दरअसल, बारिश से नमी और सीलन हो जाती है, जिससे बदबू आने लगती है. कई लोग रूम फ्रेशनर छिड़क देते हैं, लेकिन इसका असर भी कुछ ही देर के लिए रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ नेचुरल ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बारिश में आ रही बदबू को दूर कर घर को महका सकते हैं.
1. गद्दे की बदबू
बारिश के सीजन में गद्दे से काफी ज्यादा बदबू आने लगती है. इसको हटाने का सबसे नेचुरल तरीका धूप है. लेकिन मानसून में धूप नहीं होती है, इसलिए ये तरीका कारगर साबित नहीं होता है. गद्दों की बदबू को भगाने के लिए आप पूरे गद्दे पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. इसके बाद वैक्यूम की मदद से थोड़ी देर बार बेकिंग सोडा को हटा दें. इससे गद्दे की बदबू खत्म हो जाएगी.
2. शू रैक की बदबू
बारिश के सीजन में गीले जूते-चप्पलों के कारण शू रैक से काफी बदबू आना शुरू हो जाती है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप एक कटोरे में कपूर और लौंग डालकर शू रैक में रख दें. इससे बारिश में आने वाली बदबू खत्म हो जाएगी.
3. बेडरूम की बदबू
बेडरूम में कभी-कभी पुराने तकियों से बदबू आना शुरू हो जाती है. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप एप्सम सॉल्ट की एक पोटली में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें. अब इस पोटली को तकियों के कवर में रख दें. इससे बदबू चली जाएगी और कमरा महक जाएगा.
4. कॉफी पाउडर से लाएं खुशबू
अगर आपको कॉफी वाली खुशबू पसंद है तो आप ये उपाय अपना सकते हैं. इसके लिए आप एक छोटे से शोपीस वाले बाउल में कॉफी पाउडर लें और लिविंग रूम की टेबल या बेडरूम के कोने में रख दें. ये कॉफी पाउडर गंदी बदबू को सोख लेगा और कमरे में कॉफी की खुशबू आने लगेगी.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Sibling Rivalry: माता-पिता की इस एक गलती की वजह से होती है भाई-बहनों में लड़ाई, बढ़ जाती हैं रिश्ते में दूरियां
यह भी पढ़ें: Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं