विज्ञापन

कूलर से आती है सड़ी हुई मछली जैसी बदबू? डाल‍िए ये 3 चीजें, पूरा घर खुशबू से महक उठेगा

क्या मैं एयर कूलर में परफ्यूम लगा सकता हूं? कूलर से आने वाली बदबू अक्सर गंदे पानी, काई और बैक्टीरिया के कारण होती है. हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपायों से कूलर की हवा को फ्रेश बनाया जा सकता है, लेकिन इस दौरान सही चीजों का इस्तेमाल जरूरी है.

कूलर से आती है सड़ी हुई मछली जैसी बदबू? डाल‍िए ये 3 चीजें, पूरा घर खुशबू से महक उठेगा
कूलर की बदबू दूर करने के क्या उपाय हैं?
Ndtv

Fresh Smell From Cooler: गर्मी के मौसम में कूलर घर को ठंडा रखने का सबसे पुराना, आसान और सस्ता तरीका है. लेकिन अगर कूलर से ठंडी हवा के बजाय सीलन या बदबू आने लगे, तो उस कमरे में बैठने का ही मन नहीं होता. ठंडी हवा भी अनकंफर्टेबल करती है. अक्सर ऐसा पानी के लंबे समय तक जमा रहने, गंदगी, काई या बैक्टीरिया की वजह से होता है. अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कूलर की बदबू कम की जा सकती है. सिर्फ इतना ही नहीं कूलर की हवा को ताजगी से भी भरा जा सकता है. हालांकि, कोई भी चीज डालने से पहले ये जानना जरूरी है कि क्या सेफ है और क्या नहीं.

कूलर में खुशबू के लिए क्या डालें? (What Can You Add to a Cooler for a Fresh Smell?)

अगर आप चाहते हैं कि कूलर से हल्की और ताजा खुशबू आए. तो सबसे पहले कूलर की अच्छी तरह सफाई करें. साफ कूलर में ही खुशबू लंबे समय तक टिकती है. इसके बाद आप पानी में कूलर के लिए बने फ्रेगरेंस लिक्विड या एयर कूलर फ्रेशनर की कुछ बूंदें डाल सकते हैं. बाजार में ऐसे कई प्रोडक्ट मिलते हैं जो खासतौर पर कूलर के लिए बनाए जाते हैं. अगर आप कोई नेचुरल तरीका अपनाना चाहते हैं. तो कॉटन बॉल पर 2-3 बूंद लैवेंडर, लेमनग्रास या पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल डालकर उसे कूलर के ऐसे हिस्से में रखें, जहां वो पानी में पूरी तरह न डूबे. इससे हल्की खुशबू मिल सकती है. ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा एसेंशियल ऑयल या परफ्यूम सीधे पानी में न डालें. क्योंकि इससे पंप या कूलिंग पैड पर असर पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Amazon

कूलर की बदबू रोकने के लिए क्या करें? (How to Prevent Bad Smell in a Cooler?)

सिर्फ खुशबू वाली चीजें डालने से ही बदबू आने की परेशानी खत्म हो जाएगी ऐसा नहीं है. बदबू का सही कारण समझना जरूरी है. बदबू का असली कारण गंदगी और रुका हुआ पानी होता है. इसलिए हर 2 से 3 दिन में कूलर का पानी बदलें. हफ्ते में कम से कम एक बार टैंक, पंप और कूलिंग पैड की सफाई करें. अगर कूलर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना है. तो उसमें पानी बिल्कुल न छोड़ें. इस्तेमाल के बाद टैंक खाली करके सुखा दें. कूलर को ऐसी जगह रखें जहां हवा का फ्लो अच्छा हो. इससे नमी कम बनेगी और फफूंदी या काई जमने की संभावना भी कम होगी. अगर कूलिंग पैड बहुत पुराने हो गए हैं या उनमें लगातार बदबू बनी रहती है, तो उन्हें बदल देना ही बेहतर होता है. थोड़ी सी नियमित सफाई और सही देखभाल से आपका कूलर न सिर्फ ठंडी हवा देगा, बल्कि पूरा कमरा भी ताजगी से भरा महसूस होगा.

यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Tips And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com