संडे यानी घूमने का दिन जिसका इंतजार हर किसी को होता है. वो फिर चाहे बच्चे हो या बड़े. बच्चों के लिए स्कूल से छु्ट्टी और संडे यानी आराम, बाहर घूमने जाना क्योंकि इस दिन पापा भी घर पर रहते हैं. पूरे दिन की भागदौड़ के बाद अमूमन लोग संडे के दिन ही बाहर जाना, शॉपिंग करने, पिकनिक प्लान करने या घर पर ही कुछ स्पेशल प्लान करने की सोचते हैं.
लेकिन कई बार कुछ छोटी सी हुई गलतियां आपके प्लान को पूरा खराब कर सकती हैं. खासकर अगर आप बाहर पिकनिक पर जाने का सोच रहे हैं और बाहर के मौसम के बारे में आपने पता नहीं किया है तो आपकी छुट्टी का दिन खराब हो सकता है.
मौसम का हाल जाने बिना बाहर का प्लान बना लेना. तेज धूप, अचानक बारिश, उमस या गर्म हवाएं आपकी पूरे दिन की छुट्टी की पूरी तैयारी को खराब कर सकती हैं. इसलिए रविवार का प्लान बनाने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें.
अगर आपको पहले से अंदाजा होगा कि दिन कैसा रहने वाला है, तो आप अपने कपड़े, समय और जाने के लिए बेहतर जगह को चुन सकते हैं और अपने इस दिन को ज्यादा मजेदार और यादगार बना सकते हैं.
मौसम देखकर प्लान बनाना क्यों है जरूरी?
क्योंकि इस समय बाहर गर्मी और उमस बहुत ज्यादा है, लेकिन कभी-कभी बारिश और बदली भी हो रही है. अचानक से बदलने वाले इस मौसम की वजह से आपका प्लान खराब हो सकता है. ऐसे में बाहर निकलने से पहले टेंपरेचर, बारिश होने की कितनी संभावना है ये सब जान लेना बेहद जरूरी है.
अगर मौसम साफ है और गर्मी ज्यादा नहीं है तो आप आप अपनी फैमिली के साथ पार्क, कैफे, जू, आउटडोर एक्टिविटी या कोई छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं. वहीं अगर बारिश और उमस की संभावना है तो आप किसा मॉल के गेम जोन और कई सारी एक्टिविटीज में भी अपनी फैमिली के साथ मजे से सकते हैं.
ऐसे बनाएं अपना परफेक्ट संडे प्लान
- सबसे पहले एक रात पहले और सुबह मौसम का अपडेट जरूर देखें.
- इसी तरह से अपने आउटडोर और इंडोर दोनों ऑप्शनों को तैयार रखें.
- सबसे पहले अपनी एक लिस्ट तैयार करें जिसमें सभी जरूरत का सामान लिखा हो.
- अपने टाइम के हिसाब से कोई भी प्लान बनाएं.
- मौसम के हिसाब और किस जगह पर जा रहे हैं उस हिसाब से अपने कपड़े पहनें.
संडे का मजा तभी आएगा जब आपने इसको सही से प्लान किया होगा. इसलिए अगर आप भी संडे को फन डे बनाने की सोच रहे हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें.
ये भी पढ़ें: बेकार समझ कर फटी-पुरानी बेडशीट को फेंकें नहीं, इन 4 तरीकों से घर को दें नया लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं