विज्ञापन

DIY Shivling: घर पर मिनटों में मिट्टी से कैसे बनाएं शिवलिंग, जानें आसान विधि

How to Make Shivling at Home: सबसे पहले शिवलिंग के बनाने के लिए आप शुद्ध मिट्टी का इस्तेमाल करें. मिट्टी को एक बारीक छन्नी से अच्छे से छान लें और उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिला लें. इसके बाद आप शिवलिंग तैयार करें.

DIY Shivling: घर पर मिनटों में मिट्टी से कैसे बनाएं शिवलिंग, जानें आसान विधि
शिवलिंग को बनाने के लिए आप शुद्ध मिट्टी का इस्तेमाल करें
ndtv

सावन में भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है. सावन में हर रोज लोग शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं. अगर आप किसी कारण मंदिर नहीं जा पा रहे हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपने घर पर ही बेहद आसान तरीके से मिट्टी की मदद से शिवलिंग तैयार कर सकते हैं. आइए जानिए, घर पर शिवलिंग बनाने का सबसे सरल तरीका और पूजा से जुड़े जरूरी टिप्स.

कैसे तैयार करें शिवलिंग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर पर शिवलिंग बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक शुद्ध मिट्टी लेनी होगी. मिट्टी को एक बारीक छन्नी से अच्छे से छान लें. मिट्टी को ऐसे छानिए, उसमें से बारीक कंकड़ निकल गए. एक प्लेट में छनी हुई मिट्टी को डाले, उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिला लें. सबसे पहले शिवलिंग का बेस तैयार करें. जब वो तैयार हो जाए तो उसके ऊपर शिवलिंग तैयार करें.

यह भी पढ़ें: अपराजिता किस महीने में लगाना चाहिए? पौधे लगाने की सही विधि क्या है

शिवलिंग को करें डिजाइन

जब आपका शिवलिंग तैयार हो जाए तो आप उसमें एक ब्रश से डिजाइन तैयार करें. जब आप इसमें अच्छा से डिजाइन बनाएं तो आप देखेंगे कि आपका शिवलिंग काफी अच्छा लगेगा. ध्यान रहें  जब शिवलिंग तैयार हो जाए तो आप शिवलिंग पर सफेद कलर से तीन पट्टी खिंच दें और बीच वाली पट्टी पर लाल कलर से बिंदु लगा दें. इससे आपको शिवलिंग और सुंदर लगेगा.

तुलसी के गमले में रखें शिवलिंग

जानकारी के लिए बता दें कि कई बार आपने देखा होगा कि जब लोगों को शिवलिंग खंडित हो जाते है तो लोग उनके पूजा स्थान से हटाकर घर के बाहर सड़क किनारे या खुले मैदान में किसी पेड़ के नीचे रख देते हैं. अगर आपने मिट्टी का शिवलिंग बनाया है तो आप अपने शिवलिंग को घर के गमले में रख दें. अगर तुलसी के गमले में रख देंगे तो ज्यादा अच्छा होगा. जैसे-जैसे आप तुलसी को जल देंगे तो जल की धारा से शिवलिंग घुलकर गमले की मिट्टी में मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: DIY Shoe Rack: 50 रुपये की क्रेट से घर में बनाएं 2500 रुपये वाला शू रैक, DIY ट्रिक वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivling, Sawan 2026, Lord Shiva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com