Weight loss tips : वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं. कोई जिम और योगा क्लास में पसीने बहाता है तो कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करता है. कुछ लोग तो अनाज छोड़ देते हैं केवल फ्रूट्स और जूस पर डिपेंड हो जाते हैं. वजन मेंटेन करने को लेकर लोग इतने ज्यादा सीरियस इसलिए हैं क्योंकि मोटापा कई गंभीर बीमारियों को जन्म देता है. ऐसे में हम आपको यहां पर कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपके शरीर में जमी चर्बी तेजी से घटेगी. बहुत ही आसान स्टेप्स हैं.
कैसे घटाएं वजन
1- सबसे पहली चीज जो आपको करना है, सुबह की शुरूआत गुनगुने पानी के साथ करना है. इससे शरीर के सारे टॉक्सिन्स यूरिन के सहारे बाहर आ जाते हैं. वाटर इंटेक से शरीर की चर्बी तेजी से गलती है. साथ ही पाचन क्रिया भी सुधरती है. इसलिए वेट लॉस जर्नी में तो वाटर इंटेक को बिल्कुल कम ना करें. फिर आपको टहलने के लिए निकलना है. सुबह टहलना और रनिंग करना बहुत फायदेमंद होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2- इसके अलावा चीनी और जंक फूड को अपनी डाइट से कोसों दूर रखिए. कुछ लोग पूरे दिन काम करते समय चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन खूब करते हैं जिससे भी वजन तेजी से बढ़ता है. वहीं, लंच और डिनर के बाद भी मीठा खाते हैं जो कि वजन बढ़ाने में पूरी मदद करता है. इससे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इससे दिल से जुड़ी बीमारी भी उत्पन्न हो सकती है.
3- अपने खाने में प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं. हाई प्रोटीन लेने से आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है. इससे काफी देर तक पेट भरा होता है. शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है. अगर शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम हो तो उसे बैलेंस करें. रोजाना दाल, अंडा, पनीर और सोया का सेवन करें. इससे आप तेजी से अपना वजन घटा लेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं