विज्ञापन

साड़ी में मोटा दिखता है पेट? Stylist ने बताए बल्ज छिपाने के आसान तरीके, इस तरह पहनने से दिखेंगी स्लिम

साड़ी ड्रेपर और फैशन स्टाइलिस्ट हीना गेहानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने साड़ी में बल्ज छिपाने के आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

साड़ी में मोटा दिखता है पेट? Stylist ने बताए बल्ज छिपाने के आसान तरीके, इस तरह पहनने से दिखेंगी स्लिम
साड़ी में पेट बल्ज छिपाने के आसान तरीके
(Photo Credit: @gehani.heena/Instagram)

साड़ी पहनना हर महिला को पसंद होता है. लेकिन कई महिलाओं की शिकायत होती है कि साड़ी में उनका पेट बाहर की ओर निकला हुआ नजर आता है या साड़ी में पेट बल्की दिखता है. इससे पूरा लुक वैसा नहीं दिखता जैसा हम चाहते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. साड़ी ड्रेपर और फैशन स्टाइलिस्ट हीना गेहानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने साड़ी में बल्ज छिपाने के आसान तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- सबसे पहले सही तरीके से पहनें पेटीकोट

हीना गेहानी बताती हैं, पेटीकोट की फिटिंग सबसे जरूरी है. पेटीकोट को कमर के बहुत नीचे न पहनें. इसे बैली बटन यानी नाभि के आसपास पहनें. इससे साड़ी की फिटिंग अच्छी रहती है और पेट के आसपास कपड़ा ज्यादा इकट्ठा नहीं होता. इसके अलावा पेटीकोट की डोरी को भी अच्छी तरह बांधना जरूरी है. डोरी में दो बड़ी सेफ्टी पिन लगाकर उसे ट्विस्ट करें और फिर नॉट लगा दें. इससे पेटीकोट अपनी जगह पर टिका रहेगा और साड़ी पहनते समय नीचे नहीं खिसकेगा.

नंबर 2- साड़ी का पहला राउंड रखें साफ

पेटीकोट पहनने के बाद साड़ी को एक राउंड घुमाकर अच्छे से टक करें. ऐसा करते हुए साड़ी को बहुत ज्यादा कसकर न खींचें. कपड़ा आराम से सेट करें, ताकि पेट के पास ज्यादा दबाव न बने. अच्छी टकिंग से साड़ी की पूरी शेप अच्छी दिखती है.

नंबर 3- पल्लू की पतली प्लीट्स बनाएं

स्टाइलिस्ट आगे बताती हैं, अगर आप साड़ी में लंबी और स्लिम दिखना चाहती हैं, तो पल्लू की पतली-पतली प्लीट्स बनाएं और पल्लू को थोड़ा लंबा रखें. पल्लू को कंधे पर सही जगह रखकर पिन से सेट कर दें. इससे पल्लू बार-बार खिसकेगा नहीं और पूरा लुक क्लीन दिखेगा.

नंबर 4- साइड की फिटिंग

इन सब से अलग स्टाइलिस्ट कहती हैं, बल्ज छिपाने के लिए साड़ी की साइड से सही फिटिंग जरूरी है. अगर साइड से फिटिंग करते समय प्लीट्स के अंदर से कपड़ा आसानी से नहीं खिंच पा रहा है, तो पहले ही थोड़ा एक्स्ट्रा फैब्रिक छोड़ दें. इस कपड़े को ब्लाउज के पास पिन कर दें. इसके बाद सेंटर प्लीट्स को अच्छे से बनाएं. अब ब्लाउज के पास जो कपड़ा पहले पिन किया था, उसे खोलकर थोड़ा खींचें. इसके बाद उसे सेंटर प्लीट्स के साथ पेटीकोट में टक कर दें. इस तरीके से साड़ी का कपड़ा सही जगह पर बैठ जाता है और पेट के आसपास ज्यादा कपड़ा जमा नहीं होता.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर साड़ी पहनने से पेट के आसपास ज्यादा बल्ज नहीं दिखता है. 

यहां भी देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों में धूनी कैसे लगाएं? जानें केश धूपन में किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fashion, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com