विज्ञापन

Teacher's Day 2026: टीचर्स डे पर साड़ी पहन रही हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स, कम हील्स में भी दिखेंगी लंबी

अगर आपकी हाइट कम है और आप साड़ी में थोड़ी लंबी दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

Teacher's Day 2026: टीचर्स डे पर साड़ी पहन रही हैं तो अपनाएं ये आसान टिप्स, कम हील्स में भी दिखेंगी लंबी
कम हाइट वाली लड़कियां साड़ी कैसे पहने?
(Photo Credit: @gehani.heena/Instagram)

आज 5 सितंबर यानी टीचर्स डे है. इस दिन स्कूल और कॉलेजों में खास कार्यक्रम होते हैं. ऐसे में कई टीचर्स साड़ी पहनकर तैयार होना पसंद करती हैं. साड़ी इस दिन के लिए एक अच्छा और एलिगेंट आउटफिट है. लेकिन कई महिलाएं और लड़कियां कम हाइट की वजह से साड़ी पहनने से कतराती हैं. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है.

बता दें कि अगर आपकी हाइट कम है और आप साड़ी में थोड़ी लंबी दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकती हैं. सही तरीके से साड़ी पहनकर आप खुद को लंबा दिखा सकती हैं. साड़ी ड्रेपर और फैशन स्टाइलिस्ट हीना गेहानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर साड़ी में हाइट लंबी दिखाई जा सकती है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

टिप नंबर 1- पेटीकोट को नेवल के पास पहनें

साड़ी पहनते समय सबसे पहले पेटीकोट की जगह पर ध्यान दें. पेटीकोट को नेवल यानी नाभि के आसपास पहनें. स्टाइलिस्ट बताती है, साड़ी को थोड़ा ऊपर से पहनने पर आपके पैर ज्यादा लंबे लगते हैं, इससे पूरी बॉडी का लुक लंबा और बैलेंस्ड नजर आता है.

टिप नंबर 2- पल्लू की पतली प्लीट्स बनाएं

पल्लू की प्लीट्स को बहुत चौड़ा न रखें. इन्हें जितना हो सके पतला और साफ रखें. इससे पल्लू ज्यादा फैला हुआ नहीं लगेगा और पूरा लुक नीट दिखाई देगा. इसके साथ ही पल्लू को थोड़ा लंबा भी रखें. लंबा पल्लू शरीर पर ऊपर से नीचे तक सीधा लुक देता है. इससे बॉडी देखने में ज्यादा लंबी लगती है.

टिप नंबर 3-  साड़ी को साइड से अच्छी तरह फिट करें

साड़ी की साइड फिटिंग पर भी खास ध्यान दें. कमर के पास एक्स्ट्रा कपड़ा बिल्कुल लूज न छोड़ें. साड़ी को साइड से अच्छी तरह फिट करने पर कमर ज्यादा साफ दिखाई देती है और बॉडी का शेप भी बेहतर नजर आता है. इससे पूरा लुक ज्यादा नीट और स्मार्ट लगता है. बहुत ज्यादा ढीली साड़ी पहनने से बॉडी शेप छिप जाती है और लुक थोड़ा भारी लग सकता है.

टिप नंबर 4- साड़ी और ब्लाउज एक ही रंग के पहनें

इन सब से अलग हाइट को लंबा दिखाने के लिए सबसे आसान टिप है कि साड़ी और ब्लाउज एक ही रंग के हों. इससे मोनोक्रोम लुक बनता है. यानी ऊपर से नीचे तक बॉडी एक ही रंग के फ्रेम में दिखाई देती है. इससे बॉडी देखने में ज्यादा लंबी लगती है.

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप साड़ी में अपनी हाइट को लंबा दिखा सकती हैं.

यहां देखें वीडियो-


यह भी पढ़ें- Teacher's Day Wishes: गुरु का आशीर्वाद जब साथ होता है, इन मैसेज से दें अपने टीचर्स को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saree, Lifestyle News, Teachers Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com