विज्ञापन

सोने से पहले बच्चे के साथ जरूर करें ये 2 काम, Child Psychologist ने बताए जबरदस्त फायदे

चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में बच्चों को सुलाने से पहले दो आसान चीजें करने की सलाह दी है. उनका कहना है कि माता-पिता अगर रोज रात कुछ मिनट बच्चों के साथ ये काम करें, तो इससे बच्चा कई चीजें सीख सकता है, साथ ही बच्चे पर अच्छा असर पड़ सकता है.

सोने से पहले बच्चे के साथ जरूर करें ये 2 काम, Child Psychologist ने बताए जबरदस्त फायदे
सोने से पहले बच्चें के साथ करें ये काम
(Photo Credit: NDTV)

बच्चों के लिए रात में अच्छी नींद लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि सोने से पहले उनका मन शांत हो, बच्चा खुद को सेफ और खुश महसूस कर सके. इसके लिए फेमस चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट श्वेता गांधी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बच्चों के सोने से पहले रोजाना दो आसान चीजें करने की सलाह दी है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

सोने से पहले बच्चें के साथ करें ये काम 

नंबर 1- अफर्मेशन्स यानी सकारात्मक बातें

श्वेता गांधी कहती हैं, बच्चे को सुलाने से पहले रोज थोड़ी देर उसके साथ Affirmations यानी सकारात्मक बातें करें. इसके लिए माता-पिता बच्चे के साथ बैठकर कम से कम 10 अच्छी और सकारात्मक बातें बोल सकते हैं. जैसे- 

  • मैं होशियार हूं.
  • मैं कॉन्फिडेंट हूं.
  • मैं इंटेलिजेंट हूं.
  • मैं एक अच्छा लीडर हूं.
  • मैं आसानी से दोस्त बना सकता हूं.
  • मुझे स्कूल जाना पसंद है.
  • मुझे अपने टीचर्स पसंद हैं.
  • मुझे नई चीजें सीखना पसंद है.
  • मैं खुद पर भरोसा करता हूं.
  • मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं.

साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, सोने से पहले बच्चे का दिमाग एकदम शांत होता है. इस समय कही गई सकारात्मक बातें उसके मन में गहराई से बैठ सकती हैं. इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ सकता है, उसके सोचने के तरीके पर अच्छा असर पड़ सकता है और बच्चा वो सारी बातों को सच मानकर उसी तरह काम कर सकता है. 

नंबर 2- बच्चे के साथ प्रार्थना करें

इससे अलग साइकोलॉजिस्ट सोने से पहले बच्चे के साथ रोज प्रार्थना करने की सलाह देती हैं. जैसे- 'मेरा पेट भरा है, मेरा दिल खुश है, मेरा मन शांत है. हर चीज के लिए भगवान का धन्यवाद. मैं अपने परिवार से प्यार करता हूं. मैं अपनी मम्मा-पापा से प्यार करता हूं और अपने केयरटेकर्स से भी प्यार करता हूं.'

श्वेता बताती हैं, इस तरह की प्रार्थना से बच्चे अपने जीवन में मौजूद अच्छी चीजों को पहचानते हैं और उनके लिए आभारी होना सीखते हैं. प्रार्थना से बच्चा ग्रेटिट्यूड सीखता है, साथ ही उसे अंदर से खुशी और सुकून भी महसूस होता है, जिससे उसका मन और शांत हो जाता है. 

साइकोलॉजिस्ट कहती हैं, इन दो काम को करने के लिए किसी खास तैयारी की जरूरत नहीं है. रात में बच्चे को सुलाने से पहले कुछ मिनट उसके पास बैठें. पहले उसके साथ 8-10 सकारात्मक बातें दोहराएं. इसके बाद उसके साथ थोड़ी देर प्रार्थना करें. रोज की यह छोटी-सी आदत बच्चे की सोच को पॉजिटिव बना सकती है, इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा और बच्चा आभार जताना भी सीखेगा. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानें कड़ी पत्ते सूखने पर क्या करना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com