विज्ञापन

घर के गमले में अदरक उगाने के ल‍िए चाह‍िए बस ये 2 चीजें, 10 द‍िन में द‍िखने लगेगा पौधा

How to grow ginger at home indoors: घर में उग आएगी अदरक, यहां जान‍िए अदरक का पौधा गमले में कैसे लगाया जाए. 

घर के गमले में अदरक उगाने के ल‍िए चाह‍िए बस ये 2 चीजें, 10 द‍िन में द‍िखने लगेगा पौधा
अदरक का पौधा उगाएं.
NDTV

Adrak lagane ka tarika:  मॉनसून के मौसम में अदरक बहुत महंगी म‍िल रही है. यही वजह है क‍ि अदरकने लोगों का बजट ब‍िगाड़ द‍िया है. कुछ लोग कम अदरक खरीद रहे हैं तो कुछ ने चाय में अदरक डालन ही बंद कर द‍िया. यही वजह है क‍ि चाय के द‍िवानों के ल‍िए चाय टेस्‍ट ही गड़बड़ा गया है. अगर आप चाय से लेकर सब्‍जी के मसाले तक में अदरक डालते हैं, तो परेशान मत होइए. हम आपको एक ऐसी शानदार ट्र‍िक बता रहे हैं, ज‍िससे आप अपने घर में ही अदरक उगा लेंगे. इसे ऑर्गेन‍िक अदरक आपकी चाय का स्‍वाद तो बढ़ाएगी ही, साथ ही आपका पैसा भी नहीं खर्च होगा. दरअसल, अदरक बीज से नहीं बल्‍क‍ि उसकी गांठ से बनती है. ऐसे में आपको बीज खरीदने की भी आवश्‍यकता नहीं है. 

गमले में अदरक की गांठ ऐसे चुनें 

घर के गमले में अदरक लगाना चाहते हैं, तो ऐसी गांठ चुननी चाहिए जिसमें छोटी-छोटी कलियां या आंखें दिखाई नजर आ रही हैं. इन्‍हीं कलियों ही बाद में नए पौधे के शूट बनते हैं. गमले में अदरक का पौधा लगाने के लिए मिट्टी भुरभुरी और पानी की अच्छी निकासी होनी चाहिए. इसके ल‍िए सही गमला, मिट्टी, नमी और हल्की धूप का चुनाव करना चाह‍िए. इस बात का ध्यान रखें क‍ि बालकनी या छत पर भी ताजा अदरक उगाई जा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पौधा तैयार करने का तरीका

अदरक किसी बीज से नही बल्कि उसकी गांठों से तैयार होता है. ऐसे मे अदरक का सही चुनाव करना बेहद जरुरी है. अदरक ताजी, मोटी और स्वस्थ होनी चाहिए और उस पर छोटी-छोटी कलियां नजर आनी चाहिए. अगर अदरक बहुत नरम है या उस पर फफूंद लगी है तो उसका चुनाव न करें. एक गांठ को छोटे टुकड़ों में काटें, लेकिन हर टुकड़े में कम से कम एक दो स्वस्थ कलियां रहनी चाहिए.

टुकड़ों को मिट्टी में लगाने के बजाय कुछ घंटे पानी में भिगोकर छोड़ना बेहतर होता है. इससे गांठ में नमी आती है और कलियां तेजी से एक्टिव होने लगतीं हैं. इसके बाद गमले को तैयार करें. गमला बहुत गहरा होने के बजाय चौड़ा होना चाहिए, क्योंकि अदरक की गांठ मिट्टी के आसपास फैलती है. गमले के नीचे पानी निकलने के लिए एक छेद कर दें. 

गांठ को गमले मे ऐसे लगाऐं 

अदरक का पौधा उगाने के लिए उसकी मिट्टी में नमी होना बहुत जरुरी है,  लेकिन गमले मे पानी भर कर न छोड़ें. गमले में सामान्य मिट्टी के साथ अच्छी तरह की जैविक खाद और कोकोपीट मिलाई जा सकती है, जिससे मिट्टी हल्की और भुरभुरी बनी रहेगी. गांठ को 2 से 5 सेंटीमीटर की गहराई पर कलियों को ऊपर की तरफ रखते हुए लगाया जा सकता है.

गांठ लगाने के बाद थोड़ा पानी दें. शुरुआत के समय में मिट्टी को लगातार पानी से भिगोकर रखना ठीक नहीं है. जब मिट्टी की परत सूखी लगे तो पानी दें, क्योकि ज्यादा पानी से अदरक की गांठ सड़ सकती है. इसी तरह मिट्टी पूरी तरह सूख जाने पर भी पौधे की बढ़वार प्रभावित हो सकती है. इसलिए पानी देने का सबसे अच्छा तरीका मिट्टी की नमी देखकर तय करना होता है.

देखभाल करने का सही तरीका 

गमले को अच्छी रोशनी और सुबह की हल्की धूप मिलने वाली जगह पर रखें. पौधे को तेज धूप में रखने से गर्मी की वजह से पौधा कमजोर हो सकता है. मिट्टी में जैविक खाद या वर्मी कंपोस्ट की थोड़ी मात्रा समय-समय पर डालना उसको बढ़ने में मदद करेगा, जिससे पौधे को जरूरी पोषण मिलता रहेगा. अदरक का पौधा धीरे धीरे ऊपर की तरफ बढ़ता है और असली गांठ मिट्टी के अंदर तैयार होती रहती है. इसलिए ऊपर दिखाई देने वाले पौधे को देखकर यह पता नहीं लगाया जा सकता कि नीचे कितनी अदरक तैयार हो चुकी है. 

इसके बाद अदरक को कई महीनों तक बढ़ने दिया जाता है. जब पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधे की बढ़वार कम हो जाती है, तो गांठ निकालने का समय आ जाता है. घर पर उगाई गई अदरक को  हम अपनी जरूरत के हिसाब से इसे इस्तेमाल कर सकतें हैं, ताजा अदरक उगाने का यह आसान तरीका है.

                                                                                                                          प्रस्‍तुत‍ि : प्रज्ञा राय

यह भी पढ़ें:- गर्दन और पीठ के मैल को साफ करने की आसान टिप्स, घर पर बनाएं बेसन-दही का नेचुरल क्लींजर

यह भी पढ़ें:- Parents से हर समय बहस होती रहती है? टीनएजर इन 5 आसान तरीकों से अपने रिश्ते को बना सकते हैं बेहतर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle, Grounding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com