Upset stomach : पेट की समस्या ऐसी है जिससे दस परेशानियां और जन्म ले लेती हैं. मुंह में छाले, चेहरे पर दाने, उल्टी आदि. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एक बार नहीं बल्कि 3 से 4 बार वॉशरूम की दौड़ लगाते हैं, फिर भी पेट साफ नहीं होता है. जिसके कारण पूरा दिन उनका खराब हो जाता है. ऐसे लोगों के लिए इस लेख में इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ असरदार घरेलू नुस्खे (home remedy in acidity) बताने जा रहे हैं जिसको अपनाकर रोज-रोज की इस परेशानी से चुटकियों में छुटकारा मिल जाएगा.
पेट साफ ना हो तो क्या करें
गर्म पानीदिन की शुरुआत आप गरम पानी के साथ करें. इसे पीने से मल नरम हो जाएगा और आप एक बार में फ्रेश हो जायेंगे. इससे शरीर में जमा विषैले पदार्थ (toxins) भी मल मूत्र (poop) के सहारे बाहर आ जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आप सादे पानी के बजाय सुबह इस मसाले को मिलाकर पीते हैं तो ये पेट के मेटाबॉलिज्म को मजबूत तो करेगा ही साथ ही पेट को भी एक बार में साफ कर देगा. यह पानी शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को भी गलाने का काम करेगा. इससे इम्यून सिस्टम (immune system) भी मजबूत होगा.
नींबू पानीआप गुनगुने नींबू पानी के साथ भी सुबह की शुरुआत कर सकते हैं. इससे शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर आ जाएगा और नींबू में मौजूद विटामिन सी (vitamin c) आपकी त्वचा और बाल की भी चमक को बढ़ाने का काम करेगा. इससे शरीर में अतिरिक्त फैट भी जमा नहीं होने पाएगा.
फाइबर फूडपेट की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए नाश्ते में फाइबर फूड (fibre food) का सेवन करें, जैसे- एवोकाडो, ओट्स, नट्स. वहीं, रात का भोजन हल्का करें इससे कब्ज आदि की परेशानी नहीं होगी और सुबह एक बार में पेट साफ हो जाएगा. फिर पूरे दिन तरोताजा महसूस करेंगी.
शुगर फूड से रहें दूरवहीं, चीनी की मात्रा जिसमें ज्यादा हो उसको ना खाएं. ऐसे खाद्य पदार्थ सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं वसा को भी बढ़ाने का काम करते हैं. इसलिए रात में आइसक्रीम, चॉकलेट खाने से बचें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है
कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन और वाणी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर किया क्लिकNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं