- इस हेयर स्प्रे से बाल का टूटना होगा कम.
- रूसी की समस्या से भी मिलेगा निजात.
- बालों का टूटना और गिरना होगा कम.
Hair growth toner : बाल घने, लंबे और काले होते हैं तो पूरे व्यक्तित्व में चार चांद लग जाता है. लेकिन आजकल की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग काम और तनाव के बोझ के तले इतना दबे हुए हैं कि खराब सेहत का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण कम उम्र में ही लोग बाल गिरने (hair fall), टूटने और गंजेपन से जूझ रहे हैं. इससे निजात पाने के लिए महंगी से महंगी दवाओं का भी सेवन कर रहे हैं लोग जिसके साइड इफेक्ट भी उठाने पड़ रहे हैं. जबकि कुछ घरेलू उपाय (home remedy in hair problems) अपनाकर इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं. इसके लिए हम यहां पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर शालिनी द्वारा बताए गए होम मेड हेयर स्प्रे (home made hair spray) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके हर दिन इस्तेमाल करने से महीने भर में बाल की लंबाई में सुधार आएगा. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं इसके लिए किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी और बनाना कैसे है?
इस मसाले के सेवन से Acidity से लेकर पेट का अल्सर जड़ से हो जाएगा खत्म, ये रहा उसका नाम
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
होम मेड हेयर स्प्रे कैसे बनाएं | How to make home made hair spray
सामग्री- इसको बनाने के लिए आपको एक टेबल स्पून मेथी, एक टेबल स्पून कलौंजी के बीज, फिल्टर वॉटर 200 एम एल चाहिए.
- अब आप एक गहरा छोटा सा बर्तन गैस चूल्हे पर चढ़ा दीजिए, फिर इसमें मेथी और कलौंजी के बीज और पानी डालकर 5 मिनट के लिए उबाल लीजिए. जब पानी का रंग बदल जाए तो गैस बंद कर दीजिए. जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे एक स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लीजिए. आप इस होम मेड स्प्रे को 15 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं.
- इस स्प्रे को आप हर दिन या फिर अल्टरनेटिव बालों में रात भर लगाकर छोड़ सकती हैं. इससे आपकी हेयर ग्रोथ तो बेहतर होगी ही साथ ही, रूसी, गंजापन, बालों के बीच से टूटने, दो मुंहे बालों से भी निजात मिल जाएगा. लेकिन आप इसका नियमित इस्तेमाल करेंगी तभी इसके परिणाम अच्छे मिलेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
सलमान खान ने अंबानी के कार्यक्रम में गौरी, आर्यन और सुहाना के साथ दिया पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं