विज्ञापन

सिर में हो रही है खुजली और बाल चिपचिपे? अपनाएं ये 3 दादी के देसी नुस्खे, डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा

बालों में खुजली और चिपचिपेपन से छुटकारा पाने के लिए दादी-नानी के कुछ पुराने और देसी नुस्खे काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इन्हें बाल का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है.

सिर में हो रही है खुजली और बाल चिपचिपे? अपनाएं ये 3 दादी के देसी नुस्खे, डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा
बालों की खुजली के लिए दादी-नानी के नुस्खे
Photo Credit: NDTV

Balon ki khujli ko kaise dur kare: बदलते मौसम और उमस के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. सिर में खुजली, बालों का चिपचिपा होना और डैंड्रफ जैसी परेशानियां लोगों को काफी परेशान करती हैं. ऐसे में कई लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार उनसे भी मनचाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता. अगर आप भी इन समस्याओं से परेशान हैं, तो आप दादी-नानी के कुछ आसान देसी नुस्खे अपना सकते हैं. ये घरेलू उपाय सििर की खुजली को कम करने के साथ-साथ डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे बाल साफ और सिल्की नजर आते हैं.

1. दही का करें इस्तेमाल

बालों की खुजली को दूर करने के लिए दही काफी मददगार साबित हो सकती है. इसके लिए आाप दही को अपने बालों की लंबाई पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए लगाकर छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह धो लें. इससे आपके सिर में आ रही खुजली और चिपचिपापन दूर हो जाएगा. हालांकि, अगर आपका स्कैल्प ऑयली है तो आप पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर किसी तरह की जलन होती है, तो बिल्कुलन लगाएं.

2. नीम की पत्ती

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Image credit: Unsplash

दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में नीम की पत्तियों का इस्तेमाल काफी लंबे समय से होता आया है. इसके लिए आप फ्रेश नीम की पत्तियां लें और इन्हें पानी में उबाल लें. अब इस पानी को ठंडा कर छान लें. अब इस पानी से बालों और स्कैल्प को अच्छे से साफ करें. माना जाता है कि ऐसा करने से खुजली और चिपचिपाहट से छुटकारा मिलता है. साथ ही डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है.

3. मेथी के दानों का करें यूज

बालों और स्कैल्प के लिए मेथी के दाने भीी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. इसके लिए आप मेथी के दानों को एक रात पानी में भिगाकर रखें. इसके बाद सुबह पानी और भिगे हुए मेथी के दानों का पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से धो लें. इससे बालों का चिपचिपान, डैंड्रफ और खुजली से छुटकारा मिलता है. साथ ही बाल भी हेल्दी बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: चेहरे को बनाना है ग्लोइंग और सोफ्ट? आज ही अपनाएं मुल्तानी मिट्टी वाला ये घरेलू नुस्खा, तरोताजा होगी स्किन

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग, रेजर नहीं... शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मुलायम हो जाएगी त्वचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Haircare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com