गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बाइक चलाने वालों को होती है. सीट पर बैठते ही गर्मी के थपेड़ों की याद आ जाती है क्योंकि ये गर्म सीट पर बैठते ही हमको इस बेदर्द गर्मी का एहसास हो जाता है. धूप में खड़ी बाइक की सीट भट्टी की तरह तप रही होती है जिसपर बैठने की सोच भी नहीं सकते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग इतनी जल्दी में होते हैं कि सीट पर बैठना ही पड़ता है और उसको ठंडा करने का इंतजार नहीं कर पाते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप सेकंडों में अपनी बाइक की सीट ठंडी कर सकते हैं.
बाइक की सीट को फौरन ठंडा करने के टिप्स

Summer Problem: बाइक सीट इतनी गर्म क्यों हो जाती है और तुरंत कैसे ठंडी करें.
पानी का इस्तेमाल
बाइक की सीट को ठंडा करने का सबसे आसान ट्रिक है पानी का इस्तेमाल. आप ध्यान रखें कि जब भी आप बाइक चलाने जा रहे हैं तो अपने साथ पानी की एक बोतल लेकर जाएं. सीट पर हल्का सा पानी छिड़क दें. पानी सीट को कुछ ही सेंकेंड में ठंडा कर देगी. बस ध्यान रखें कि ज्यादा पानी न डालें, नहीं तो कपड़े गीले हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Helmet पहनते ही बाल बन जाते हैं चिपचिपे और बेजान? ये 5 जुगाड़ बना देंगे फ्रेश-फ्रेश लुक मिनटों में
सीट को ढकना
इसके अलावा आप दूसरा काम ये कर सकते हैं कि आप जहां भी बाइक खड़ी करते हैं तो अपनी सीट को कपड़े या सीट से ढक दें. इससे सीधी धूप सीट पर नहीं पड़ेगी और वो ज्यादा गर्म नहीं होगी.
हीट- रेसिस्टेंट कवर
इसके अलावा आप अपनी बाइक की सीट पर हीट-रेसिस्टेंट कवर भी लगा सकते हैं. ये आपको मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं. ये कवर सीट को धूप की गर्मी से बचाते हैं और लंबे समय तक ठंडा रखते हैं.
अगर आप भी रोज बाइक चलाते हैं तो ये परेशानी आपको भी आती होगी, लेकिन अब ये छोटे-छोटे टिप्स आपकी राइड को काफी आरामदायक बना सकते हैं.
पाठकों के सवाल (FAQs)
क्या बाइक सीट ज्यादा गर्म होना नॉर्मल है?
उत्तर: हां, गर्मियों में बाइक सीट का ज्यादा गर्म होना बिल्कुल नॉर्मल है. बाइक सीट आमतौर पर लेदर, सिंथेटिक लेदर या प्लास्टिक मटीरियल से बनी होती है, जो धूप में जल्दी गर्म हो जाती है. खासकर जब बाइक लंबे समय तक तेज धूप में खड़ी रहती है, तो सीट का तापमान काफी बढ़ सकता है.
गर्मी में बाइक सीट कैसे ठंडी रखें?
उत्तर: गर्मी में बाइक सीट ठंडी रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. जैसे बाइक को छांव में पार्क करना, सीट पर सूती कपड़ा या तौलिया डालना, कुछ मिनट हवा लगने देना या हल्का पानी छिड़क देना. इसके अलावा हल्के रंग का सीट कवर भी काफी मददगार साबित होता है.
क्या गीला कपड़ा इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
उत्तर: हां, गीला कपड़ा इस्तेमाल करना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि कपड़ा ज्यादा भीगा हुआ न हो. हल्का गीला कपड़ा सीट पर कुछ मिनट रखने से गर्मी कम हो जाती है. बहुत ज्यादा पानी डालने से सीट का मटीरियल खराब हो सकता है, इसलिए इस तरीके का सही तरीके से इस्तेमाल करें.
बाइक सीट कवर गर्मी से बचाता है या नहीं?
उत्तर: हां, सही तरह का बाइक सीट कवर गर्मी से काफी हद तक बचाता है. खासकर सूती या हल्के रंग के सीट कवर धूप को कम अवशोषित करते हैं, जिससे सीट ज्यादा गर्म नहीं होती. बाजार में मिलने वाले समर सीट कवर भी गर्मियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं