विज्ञापन

Helmet पहनते ही बाल बन जाते हैं चिपचिपे और बेजान? ये 5 जुगाड़ बना देंगे फ्रेश-फ्रेश लुक मिनटों में

हेलमेट पहनने से बाल हो जाते हैं चिपचिपे और बेजान? जानिए 5 आसान जुगाड़ जो मिनटों में आपके बालों को बना देंगे फ्रेश और स्टाइलिश.

Helmet पहनते ही बाल बन जाते हैं चिपचिपे और बेजान? ये 5 जुगाड़ बना देंगे फ्रेश-फ्रेश लुक मिनटों में
हेलमेट की वजह से बाल हो जाते हैं चिपचिपे, ये ट्रिक्स आएंगे आपके काम. ( Image Credit-AI)

Helmet Tricks: आज अगर आप बाइक या स्कूटी चलाते हैं तो आपको हेलमेट पहनना जरूरी होता है. ना सिर्फ बाइक चलाने वाले को बल्कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट लगाना कंपलसरी होता है. हेलमेट पहनना सेफ्टी के तौर पर जरूरी है लेकिन इसके साथ एक कॉमन प्रॉब्लम जो सामने आती है वो है चिपचिपे और फ्लैट बाल. ये दिक्कत हर उन लोगों के सामने आती है जो हेलमेट लगाते हैं. ऑफिस पहुंचते-पहुंचते बालों की हालत पूरी खराब हो जाती है और हेयर स्टाइल पूरी तरह से बिगड़ जाता है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं. आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसी ट्रिक्स जिनकी मदद से बाल मिनटों में फ्रेश दिखने लगेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

1. ड्राई शैम्पू 

अगर आपके बाल भी जल्दी ऑयली हो जाते हैं तो आप घर से निकलने से पहले थोड़ा सा ड्राई शैंपू बालों पर लगा लें.  ड्राई शैंपू स्कैल्प का एक्स्ट्रा ऑयल सोख लेता है, जिससे बालों को फ्रेश लुक मिलता है. इससे हेलमेट हटाने के बाद भी बाल चिपचिपे नहीं लगेंगे.

2. कॉटन का स्कार्फ या दुपट्टा

हेलमेट को डायरेक्ट ना लगाएं, बल्कि पहले अपने बालों को कॉटन के टुपट्टे या फिर स्कॉर्फ से कवर कर लें. ऐसा करने से पसीना सीधे बालों में नहीं जाएगा.

3. हेयर स्टाइल सिंपल रखें

अगर आप हेलमेंट लगाते हैं तो टाइट पोनीटेल या जूड़ा बनाना इग्नोर करें. आप इसकी जगह लूज चोटी या फिर लो बन बनाएं. इससे बालों पर कम प्रेशर पड़ेगा और हेलमेट उतारने के बाद बाल ज्यादा बिगड़े हुए नहीं लगेंगे.

ये भी पढ़ें: टी-शर्ट को स्टाइल करने के 4 जबरदस्त तरीके! बार-बार पहनने पर भी पाएं हर दिन नया लुक

4. मिनी कंघी और टिशू साथ रखें

इसके साथ ही अपने बैग में हमेशा एक छोटी कंघी और टिशू जरूर रखें. हेलमेट उतारने के बाद अपने बालों और स्कैल्प का पसीना पोछ लें और बालों को सेट कर लें. 

5. सही हेलमेट चुनें

इसके साथ ही आप कैसा हेलमेट पहन रहे हैं इसका ध्यान रखें. ज्यादा टाइट हेलमेट पहनने से बचें, ये बालों को ज्यादा दबाता है. इसलिए हमेशा अपने सिर से साइज के हिसाब से ही हेलमेट का चुनाव करें.

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Helmet Hair Care, Sweaty Hair Fix, Oily Hair Tips, Dry Shampoo Hacks, Summer Hair Care, Helmet Hair Problem, Hair Care For Bikers, Frizzy Hair Solution, Quick Hair Fix, Hair Styling Tips, Scalp Sweat Control, Fresh Hair Look, Daily Hair Hacks, Commute Hair Care, Bike Rider Grooming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com