विज्ञापन

जन्माष्टमी से पहले ऐसे चमकाएं लड्डू गोपाल के पीतल या कांसे की मूर्ति, जान लें क्लीनिंग टिप्स

समय के साथ पीतल और कांसे की मूर्तियां काली या फीकी पड़ने लगती हैं, जिससे उनकी चमक कम हो जाती है. ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपायों की मदद से आप लड्डू गोपाल की मूर्ति को फिर से चमकदार बना सकते हैं.

जन्माष्टमी से पहले ऐसे चमकाएं लड्डू गोपाल के पीतल या कांसे की मूर्ति, जान लें क्लीनिंग टिप्स
लड्डू गोपाल की मूर्ति कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

हर साल जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियों भक्तों ने शुरू कर दी है. इस खास अवसर पर कई लोग लड्डू गोपाल का सुंदर शृंगार करते हैं और उन्हें नए वस्त्र धारण कराते हैं. हालांकि, शृंगार से पहले लड्डू गोपाल की मूर्ति की साफ-सफाई करना भी बेहद जरूरी माना जाता है. दरअसल, समय के साथ पीतल और कांसे की मूर्तियां काली या फीकी पड़ने लगती हैं, जिससे उनकी चमक कम हो जाती है. ऐसे में कुछ आसान और घरेलू उपायों की मदद से आप लड्डू गोपाल की मूर्ति को फिर से चमकदार बना सकते हैं और जन्माष्टमी पर उनका भव्य शृंगार कर सकते हैं.

1. बेकिंग सोडा और नींबू का करें इस्तेमाल

लड्डू गोपाल की पीतल और कांसे की मूर्ति को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाएंं. इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इससे मूर्ति को साफ करें. इससे कालापन और मैल आसानी से हट जाता है और चमक लौट आती है.

Latest and Breaking News on NDTV

2. नींबू और नमक 

नींबू और नमक की मदद से भी आप लड्डू गोपाल की कांसे और पीतल की मूर्ति को साफ कर सकते हैं. इसके लिए पहले नींबू का रस निकालें और फिर उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं. अब इससे मूर्ति को हल्के हाथोंं से रगड़े. इससे मूर्ति पर कालापन साफ हो जाएगा और चमक वापिस आ सकती है.

3. डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी

गर्म पानी का इस्तेमाल कर भी लड्डू गोपाल की मूर्ति साफ की जा सकती है. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डालें और फिर इससे मूर्ति को साफ करें. इसके अलावा आप इस पानी में मूर्ति को थोड़ी देर भिगो कर भी रख सकतेे हैं. ऐसा करने से कालापन आसानी से हट सकता है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने के लिए क्या करना चाहिए? घर में सांप ना आए इसके लिए क्या करना चाहिए

यह भी पढ़ें: टोस्टर को अंदर-बाहर से कैसे साफ करें, बिना रगड़े ही निकल जाएगी सारी गंदगी, सैंडविच मेकर साफ करने के 3 तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laddu Gopal Idols, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com