विज्ञापन

रक्षाबंधन के ल‍िए घर पर प्राकृतिक मेहंदी कैसे बनाएं? घर पर डार्क मेहंदी कैसे बनाएं, जान‍िए यहां

घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? इस बार रक्षाबंधन पर बाजार से मेहंदी खरीदने की जरूरत नहीं है. चीनी, चायपत्ती, कॉफी और हल्दी से घर पर आसानी से मेहंदी जैसा पेस्ट तैयार किया जा सकता है.

रक्षाबंधन के ल‍िए घर पर प्राकृतिक मेहंदी कैसे बनाएं? घर पर डार्क मेहंदी कैसे बनाएं, जान‍िए यहां
हाथ में लगाने वाली मेहंदी कैसे बनती है.

How To Make Mehendi At Home : देश में जल्द ही भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्यार का जश्न मनाने वाला त्योहार रक्षाबंधन आने वाला है. इस खास मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और ताउम्र अपनी रक्षा का वचन लेने के साथ-साथ अपने भाई की लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाना भी काफी पसंद करती हैं. मेहंदी हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ त्योहार की खुशी को भी दोगुना कर देती है. 

इस बीच मार्केट में मिलने वाली मेहंदी की कीमत और उसकी क्वालिटी को लेकर कई बार सवाल उठते हैं. ऐसे में आप घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से मेहंदी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस घरेलू नुस्खे को बनाने का आसान तरीका - 

घर पर ऐसे तैयार करें मेहंदी का पेस्ट

  • घर पर यह पेस्ट तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें. 
  • इसमें 3 चम्मच चीनी और 3 चम्मच चायपत्ती डालें. 
  • इसके बाद इसमें 2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं.
  • अब इसमें करीब आधा गिलास पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह उबालें. 
  • जब पानी में इन चीजों का अर्क अच्छी तरह मिल जाए, तब 1 चम्मच हल्दी डालें. 
  • अंत में सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. 
  • अब आपकी मेहंदी तैयार है और आप इसे अपने हाथों पर लगा सकते हैं. 
Latest and Breaking News on NDTV

एक महीने तक नहीं छूटेगी मेहंदी?

घर पर बनाई गई ये मेहंदी लंबे समय तक हाथों की रौनक बढ़ाती है. हालांकि, मेहंदी कितने समय तक हाथों पर रहेगी, यह स्किन, लगाने के तरीके, इस्तेमाल की गई सामग्री और हाथों की देखभाल जैसी कई चीजों पर निर्भर करता है. 

लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

किसी भी घरेलू चीज को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होता है. अगर जलन, खुजली या लालिमा दिखाई दे तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही अगर मेहंदी का रंग बहुत गहरा करने के लिए किसी केमिकल या डाई का इस्तेमाल किया जा रहा हो, तो उससे भी बचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- सफेद कपड़ों पर लग गया है दूसरे कपड़े का रंग? इस आसान ट्रिक से करें साफ, दिखेगा नया जैसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com