मेकअप खरीदते समय सबसे बड़ी परेशानी सही शेड चुनने की होती है. कई बार दुकान की लाइट में या ऑनलाइन तस्वीर देखकर खरीदी गई लिपस्टिक, ब्लश या फाउंडेशन घर आने के बाद चेहरे पर वैसा नहीं लगता जैसा हमने सोचा था. ऐसे में पैसे भी खर्च हो जाते हैं और प्रोडक्ट इस्तेमाल भी नहीं हो पाता. अगर आप भी अक्सर इस परेशानी का सामना करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. ब्यूटी और फैशन इंफ्लुएंसर करीना टेकवानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ कमाल की टिप्स शेयर की हैं, इन टिप्स को फॉलो कर आप हर बार अपने स्किन टोन के हिसाब से सही शेड चुन सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
लिपस्टिक का सही शेड कैसे चुनें?
करीना टेकवानी बताती हैं, लिपस्टिक खरीदते समय अपने हाथ की किसी एक उंगली के टिप को हल्का सा दबाएं. ऐसा करने पर उंगली के सिरे का रंग थोड़ा गहरा दिखाई देगा. अब उस रंग से मिलती-जुलती लिपस्टिक चुनें. ये शेड आपके होंठों और चेहरे पर ज्यादा नेचुरल और खूबसूरत लगेगा.
ब्लश खरीदते समय क्या करें?ब्लश का सही रंग चुनने के लिए उसे अपनी हथेली पर लगाकर देखें. हथेली पर जो रंग दिखाई देता है, उसी तरह का कलर आपके गालों पर भी नजर आएगा. इससे आपको पहले ही अंदाजा हो जाएगा कि ब्लश आपके स्किन टोन पर कैसा दिखेगा.
आईशैडो खरीदने की आसान ट्रिकआईशैडो को हाथ के नकल्स (उंगलियों के जोड़) पर लगाकर देखें. नकल्स की त्वचा पर पड़ने वाली लाइनें और फोल्ड्स काफी हद तक आई लिड जैसी होती हैं. इससे आपको ये समझने में आसानी होगी कि आंखें खोलने और बंद करने पर आईशैडो का रंग और फिनिश कैसा दिखाई देगा.
फाउंडेशन हमेशा चिन और गर्दन पर टेस्ट करेंइन सब से अलग फाउंडेशन का सही शेड चुनने के लिए उसे केवल हाथ पर लगाकर न देखें. थोड़ा-सा फाउंडेशन अपनी चिन (ठुड्डी) से गर्दन तक लगाकर चेक करें. अगर शेड आपकी स्किन में आसानी से घुल-मिल जाए और अलग से नजर न आए, तो समझ जाएं कि वो आपके लिए सही फाउंडेशन है.
यह भी पढ़ें- Dark Skin Tone पर किस कलर की Nail Paint अच्छी लगती है? स्टाइलिंग एक्सपर्ट ने बताया हाथ दिखेंगे और सुंदर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं