विज्ञापन

गलत Blazer बिगाड़ सकता है लुक! Body type के हिसाब से खरीदें कोट और दिखें स्टाइलिश और स्मार्ट

अगर आप भी कोट या ब्लेजर खरीदने जा रहे हैं तो एक बात जान लें कि आपकी गलत च्वाइस आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती है. कई लोग गलती करते हैं कि वो जो ट्रेंड में चल रहा होता है उसको देखकर ब्लेजर खरीद लेते हैं, लेकिन वो उनकी बॉडी टाइप पर सूट नहीं करता है. अगर आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से सूट खरीदेंगे तो आपका लुक स्मार्ट और क्लासी लगेगा.

गलत Blazer बिगाड़ सकता है लुक! Body type के हिसाब से खरीदें कोट और दिखें स्टाइलिश और स्मार्ट
अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से कैसे चुनें सही ब्लेजर. ( Image-Ai)

How to Style Blazer: खुद को प्रेजेंटेबल और स्टाइलिश दिखाने के लिए आपको सिर्फ महंगे कपड़े पहनने की जरूरत नहीं होती है. आपको सही से स्टाइल करना भी आना चाहिए. कपड़ों को कैरी करने का सही तरीका, सही फिट और सही सिलेक्शन करना ज्यादा जरूरी होता है. आज हम बात करेंगे पुरुषों के स्टाइल के बारे में कि उन्हें किस तरह से कोट या ब्लेजर को स्टाइल करना चाहिए. ये आपके लुक को बेहतर बनाते हैं लेकिन तभी जब आप सही तरीके से और सही तरह का कोट या ब्लेजर पहनते हैं. गलत चुनाव आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है. कई लोग गलती करते हैं कि वो जो ट्रेंड में चल रहा होता है उसको देखकर ब्लेजर खरीद लेते हैं, लेकिन वो उनकी बॉडी टाइप पर सूट नहीं करता है. अगर आप अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से सूट खरीदेंगे तो आपका लुक स्मार्ट और क्लासी लगेगा. तो चलिए जानते हैं कि किस बॉडी टाइप पर आपको किस तरह का सूट पहनना चाहिए. 

बॉडी टाइप के हिसाब से कैसा सूट पहनें

Latest and Breaking News on NDTV
स्लिम बॉडी टॉइप ( Slim Body Type)
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

अगर आपकी बॉडी स्लिम है तो आपको ऐसे ब्लेजर पहनने चाहिए जिनमें हल्की पैडिंग होती है. इससे आपका लुक थोड़ा हैवी लगेगा.  इसके साथ ही इस तरह की बॉडी शेप वाले लोगों कोसा बहुत ज्यादा ढीले या ओवरसाइज ब्लेजर पहनने से बचना चाहिए, वरना आप और पतले दिख सकते हैं.

हैवी या बल्की बॉडी  (Heavy या Bulky)

अगर आपकी बॉडी बहुत ज्यादा हैवी या बल्की है तो आपको अपने लिए सही फिटिंग वाला ब्लेजर लेना चाहिए. बहुत टाइट ब्लेजर में आपको अन्कंफर्टेबल फील कर सकते हैं या फिर बहुत ढीला पहनने से आपका लुक बेढ़ंगा लग सकता है. इसके अलावा आप डार्क कलर जैसे ब्लैक, नेवी ब्लू या चारकोल कलर के रंग को ऑप्शन में रखना चाहिए. क्योंकि इस तरह के रंग आपको थोड़ा स्लिम दिखाने में मदद करेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

एथलेटिक बॉडी ( Athletic Body)

अगर आपकी बॉडी एथलेटिक है यानी आपके कंधे चौड़े और कमर पतली है, तो आप बहुत लक्की हैं. ऐसे बॉडी टाइप वाले लोगों पर ब्लेजर ज्यादा अच्छे लगते हैं. अगर आपकी एथलेटिक बॉडी है तो आपको स्लिम फिट (Slim Fit) या फिर टेलर्ड फिट ( tailored fit) ब्लेजर पहनने चाहिए. ये आपको ज्यादा शार्प लुक देते हैं. 

शॉर्ट हाइट वाले लोगों को (Short height)

शॉर्ट हाइट वाले लोगों को अपने लिए ब्लेजर खरीदते समय थोड़ा ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. ऐसे लोगों को ऐसे ब्लेजर चुनने चाहिए जो ना तो ज्यादा लंबे हो और न ही ज्यादा छोटे. इसके साथ ही सही फिट वाले ब्लेजर आपको लंबा दिखने में मदद कर सकते हैं. इसके साथ ही जिन लोगों की हाइट कम होती है उनको एक ही रंग (monochrome look) पहनना भी फायदेमंद होता है.

लंबे लोग ( Tall Height)

लंबे लोगों पर अमूमन हर तरह के ब्लेजर अच्छे लगते हैं. वो हर स्टाइल के ब्लेजर पहन सकते हैं. लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा छोटे ब्लेजर पहनने से बचना चाहिए. इससे आपका बॉडी प्रपोर्शन बिगड़ सकता है.

ब्लेजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

आप जब भी ब्लेजर खरीदने जाएं तो आपको सिर्फ अपनी बॉडी टाइप नहीं, बल्कि अपने शोल्डर फिट और स्लीव लेंथ के साथ फैब्रिक का भी ध्यान रखना चाहिए. कंधे पर फिट बिल्कुल सही होना चाहिए, क्योंकि यहीं से पूरा लुक बनता है. इसके साथ ही स्लीव्स न ज्यादा लंबी हों और न ही ज्यादा छोटी.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com